4 दिन बाद भी कार्तिक बग्गन के हत्यारे फरार, लुधियाना में दलित समाज का रोष

Kartik Baggan Case, Ludhiana case
Source: Google

Kartik baggan murder case: हाल ही में पंजाब के लुधियान से एक हैरान परेशान करने वाला मामला सामने आया है. जहाँ एक दलित युवक की बाईक सवार दबंगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है. लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों के पकड़े जाने की कोई खबर नहीं है और न ही अब तक कार्तिक के शरीर का पोस्टमार्टम हो पाया है. वही पुलिस मामले की जाँच में लगी हुई है. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.

दिनदहाड़े गोली मारकर आरोपी फरार 

समय के साथ दुनिया आगे बढ़ रही है…तकनीक बढ़ रही है…देश आगे बढ़ रहा है…लेकिन जो आगे नहीं बढ़ रहा या जिसे आगे बढ़ने से रोका जा रहा है- वह है भारत का दलित समाज. जिसकी चिंता किसी को नहीं है. देश में दलितों की स्थिति अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच चुकी है…मनुवादी दबंग अब अपनी सारी हदे पार कर चुके है और दलितों को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आ रहें…जब जिसका मन आता है वो दलितों को मौत के घाट उतर देते है. ऐसा ही एक घटना पंजाब के लुधियाना से सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक दलित युवक की गोली मार कर हत्या कर दी.

दरअसल,यह घटना लुधियाना (Ludhiana) के सुंदर नगर चौक (Sundar nagar Chowk) की है, जहां घाटी मोहल्ला के रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) कार्तिक बग्गन और उसके दोस्त मोहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और फरार हो गए. इस हमले में कार्तिक की मौत हो गई और मोहन की हालत स्थिर बनी हुई है. आपको बता दें,  ये हमला शनिवार की रात को ही हुआ था लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों के पकड़े जाने की कोई खबर नहीं  है और न ही अब तक कार्तिक के शरीर का पोस्टमार्टम हो पाया है.

गिरफ्तारी की कोई सूचना

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार मृतक के घरवालो का कहना है कि सीसीटीवी फूटेज (CCTV Footage) भी पुलिस को बरामद हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना पुलिस ने नहीं दी है. वहीं, घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के लचर रवैये के कारण बुधवार को घाटी वाल्मीकि महाराज मंदिर में 2 बजे से लेकर 6 बजे तक दलित समाज की बैठक की गई, जिसमें कई दलित नेता और समाजसेवी शामिल हुए.

उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर गुरुवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार को लुधियाना बंद का ऐलान करेंगे. पुलिस कार्तिक के परिवार को मनाने में लगी है कि वो किसी तरह से कार्तिक के पोस्टमार्टम की इजाजत दे दें. लेकिन परिवार वालों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *