Gangrape with dalit girl: हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ एक दलित नबालिग लड़की (Dalit teenager girl) को गाँव के ही कुछ युवको ने बाइक से अगवा किया और उसे जंगल में ले गए जहाँ बारी-बारी 4 युवको ने उसके बलात्कार किया। किसी तरह लड़की जान बचाकर बदहवास हाल में अपने गाँव पहुची। जिसके बाद पीडिता ने अपनी ग्रामीणों को सारी बात बतायी। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
अपहरण कर सामूहिक बलात्कार
दलित महिलाओं और लड़कियों के साथ भेदभाव, मारपीट और बलात्कार के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इन घटनाओं की खबरें आए दिन सभी अखबारों के कोनों में छपती हैं, लेकिन दलितों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के लखनऊ के बक्शी से सामने आया है। जहां तालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 8:30 बजे एक 16 वर्षीय दलित लड़की अपने पुराने घर से नए घर जा रही थी। तभी बाइक सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले गए जहां उन्होंने दो और युवकों को बुला लिया। चारों ने बारी-बारी से लड़की के साथ बलात्कार किया।
गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश
जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे उसे बाइक पर दूसरी जगह ले जा रहे थे तो लड़की चिल्लाने लगी और किसी तरह बहादुरी दिखाते हुए बाइक का हैंडल खींच लिया। बाइक गिरते ही वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और लड़की ने ग्रामीणों को सारी बात बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। उसकी निशानदेही पर उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान शिवा सिंह और राज के रूप में हुई।
दुसरी और लड़की बाकी दो आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई। लेकिन पुलिस मामले की जाँच में लगी हुयी है। वही शुरुआत में पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही थी, जिसके बाद लखन सेना प्रमुख सूरज पासी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मामले की जानकारी दी और लखनऊ पुलिस को टैग किया। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।



