Ashok Chaudhry statement: हाल ही में, बिहार (Bihar) सरकार के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) (Janata Dal (United) के नेता अशोक चौधरी (Ashok Chaudhry) के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में वाकयुद्ध छेड़ दिया। पटना “मैं बिहार में अपने विरोधियों से जी-जान से लड़ूँगा। मैं दलित का बेटा हूँ, पर बाबा ने मुझे किसी से कम दिल नहीं दिया है।” उन्होंने यह बयान मुख्यत प्रशांत किशोर (जन सुराज पार्टी – Jan Suraj Party के संस्थापक) द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में दिया। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: संदिग्ध परिस्थितियों में भीम आर्मी पदाधिकारी का शव बरामद, बाराबंकी पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
प्रशांत किशोर पर पलटवार
अशोक चौधरी ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए प्रशांत किशोर पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि किसी की इच्छा से उनकी राजनीतिक हत्या नहीं होगी और वे बिहार में अपने विरोधियों की छाती पर पैर रखकर पूरी ताकत से राजनीति करेंगे। उन्होंने आगे कहा, “मैं दलित का बेटा हूँ, पर बाबा ने मुझे दिल नहीं दिया।” इस बयान के साथ उन्होंने अपनी दलित पहचान पर गर्व जताया और विरोधियों को चुनौती दी कि वे किसी से कमज़ोर नहीं हैं।
वही उन्होंने JDU ऑफिस में बैठकर मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें उनकी घोषित संपत्ति से एक एकड़ ज़मीन भी दिखा दे, तो वे उनकी सेवा करने को तैयार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा आरोप लगा देना अलग बात है। लेकिन आरोप को साबित करना अलग बात है।
अशोक चौधरी ने भेजा मानहानि का नोटिस
कौन है अशोक चौधरी?
अशोक चौधरी बिहार की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वे पहले बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री हैं।



