Bihar Chunav: जातिगत समीकरण पर ज़ोर, महागठबंधन ने दिया 3 उप-मुख्यमंत्री पद का फॉर्मूला

Bihar Chunav, Bihar Chunav 2025
Source: Google

Bihar Elections 2025: हाल ही में बिहार चुनाव में महागठबंधन द्वारा पेश किए गए तीन उप-मुख्यमंत्री पद का फॉर्मूला एक रणनीतिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक समूहों को सत्ता में भागीदारी देकर उन्हें आकर्षित करना और चुनावी आधार को मजबूती प्रदान करना है।

वही तेजस्वी यादव के इस “मास्टरस्ट्रोक” को RJD की यादव-केंद्रित छवि बदलने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की रणनीति के तौर पर पेश किया जा रहा है। तो चलिए आपको इस लेख में विस्तार से बताते है कि आखिर गए तीन उप-मुख्यमंत्री पद का फॉर्मूला क्या है।

और पढ़े: सपा से तुलना कर मायावती ने योगी सरकार की प्रशंसा की, कहा- जनता का पैसा सुरक्षित

विपक्ष का महागठबंधन रणनीति

बिहार जहां आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले दलितों की स्थिति को लेकर National Confederation of Dalits and Adivasi Organisations (NACDOR) ने एक बेहद की हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में दलितों को शिक्षा, रोज़गार और बेसिक संसाधन तक मुहैया नहीं कराई जा रही है।

दलितों की स्थिति बेहद दयनीय है। बिहार में होने वाली जातिगत राजनीति के कारण दलितों की स्थिति दिन ब दिन और बदतर हो रही है। इसी बीच विपक्ष का महागठबंधन एक महत्वपूर्ण रणनीति को लेकर सामने आया है। जहाँ महागठबंधन सत्ता में आने पर तीन उप-मुख्यमंत्री नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। जिसमे ये तीन वर्ग दलित, मुस्लिम और अति दलित पिछड़ा वर्ग शामिल होगा।

महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन?

हालांकि यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव होंगे, जो खुद एक पिछड़ी जाति से आते हैं। उनके सामने एनडीए के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) का चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा। इसके अलावा, एनडीए (NDA) में दो उपमुख्यमंत्री भी हैं वही सम्राट चौधरी, जो ओबीसी समुदाय (OBC community) से आते हैं, और विजय कुमार सिन्हा, जो भूमिहार समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

तीन उप-मुख्यमंत्री पद का फॉर्मूला

दलित – एक उपमुख्यमंत्री पद दलित समुदाय के एक नेता को दिए जाने का प्रस्ताव है। यह कदम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा दलित वोट बैंक को आकर्षित करने और अपनी “यादव-केंद्रित” पार्टी की छवि को बदलने के प्रयासों का हिस्सा है।

दूसरा उपमुख्यमंत्री पद मुस्लिम समुदाय के एक नेता को दिए जाने का प्रस्ताव है। यह समुदाय महागठबंधन का एक मज़बूत आधार रहा है, और इस कदम का उद्देश्य इस अल्पसंख्यक वोट बैंक को उनकी राजनीतिक भागीदारी का सम्मान करके एकजुट रखना है।

तीसरे उपमुख्यमंत्री पद के लिए अति पिछड़ा वर्ग के किसी नेता को चुना जाना प्रस्तावित है। यह वर्ग बिहार की राजनीति में एक बड़े और निर्णायक वोट बैंक का प्रतिनिधित्व करता है, जिस पर लंबे समय से जनता दल (UNITED) या नीतीश कुमार का कब्ज़ा रहा है। इस पद के ज़रिए, महागठबंधन इस महत्वपूर्ण समूह को अपनी ओर आकर्षित करना चाहता है, जो चुनाव परिणामों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *