Brutality against innocent in school: हाल ही में राजस्थान के जयपुर से दिल -दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक स्कूल में दलित नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक ने स्कूल की दीवार फांदकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की हैं। वही मौके पर मिली शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: Prayagraj: दलित मजदूर गुलाब कली को न आवास मिला – न शौचालय, टीन शेड में रहने को मजबूर
दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश
भारत में दलित बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ हैवानियत की खबरें अत्यंत दुखद और चिंताजनक बनती जा रही हैं। देश में लगातार बढ़ते मामले इस बात का प्रमाण है।हाल के दिनों में भी ऐसी कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। वही हर दिन दलित बच्चियों के साथ रेप होता है। जिसमे से कुछ खबर तो सामने आ जाति है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) से सामने आया है।
दीवार फांद कर स्कूल में घुसा आरोपी
जहां एक 7 साल की मासूम दलित बच्ची से एक शख्स ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दरअसल, मामला जयपुर (Jaipur) के गांधीनगर (Gandhinagar) का है। जहां एक स्कूल में दूसरी क्लास की छात्रा शौच के लिए गई थी, तभी आरोपी अनिल उर्फ मुन्ना दीवार फांद कर स्कूल में घुस गया और बच्ची को अकेले पा कर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले वो इस कुकर्म को कर पाता, स्कूल स्टाफ वहां पहुंच गया और आरोपी फरार हो गया।
और पढ़े: Inspector Bhawana Chaudhary: BSF एयर विंग को मिली पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी स्कूल से पास ही करीब 100 मीटर की दूरी पर रहता है और स्कूल के बाहर शांति भंग करने के आरोप में वो जेल जा चुका है। इस घटना की सूचना बच्ची के परिवार को दी गई तो परिवार वालो ने तुरंत आरोपी के शिनाख्त करते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कराई।
पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद खुलासा हुआ कि आरोपी नशे की हालात में था और उसने नशे में ही बच्ची के साथ इस अपराध को अंजाम देने की कोशिश की थी। हालांकि उसे गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरु कर है। वही इस घटना के बाद से स्कूल सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए।



