हरियाणा में आईपीएस की मौत पर बवाल, राहुल गांधी की PM-CM से कार्रवाई की मांग से सियासत गरमाई

Rahul Gandhi Bihar, Patna latest news
Source: Google
IPS Puran Kumar Death update:  6 अक्टूबर को चंडीगढ़  (Chandigarh) में अपने घर में गोली मार कर आत्महत्या करने वाले हरियाणा के एडीजीपी वाई. पुरन कुमार की मौत के 8 दिनों बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। वही अब इस घटना को लेकर चंडीगढ़ में मृतक IPS पुरन कुमार के परिवार से मिलने गए राहुल गाँधी ने सरकार पर निशाना साधा है और कड़ी निंदा की हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: बहादुरगढ़ में दलित समाज का विरोध प्रदर्शन, एडीजीपी पूरन कुमार को न्याय दो के नारों से गूंजी सड़कें

शत्रुजीत कपूर के खिलाफ मोर्चा

IPS पुरन कुमार  (IPS Puran kumar) की खुदकुशी को लेकर है। उनकी आत्महत्या के 8 दिनों के बाद भी अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। एक दलित होने के कारण IPS पुरन कुमार के साथ होने वाले भेदभाव से तंग आकर खुदकुशी करने वाले IPS पुरन ने 8 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसके बाद मुख्य आरोपी DGP शत्रुजीत कपूर के खिलाफ लगातार कार्यवाई की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं गई, जिसके बाद अब वकीलो ने DGP शत्रुजीत कपूर के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है।

और पढ़े: दलित IPS की मौत पर राजनीति तेज, AAP ने कहा बीजेपी को दलितों का आगे बढ़ना गवारा नहीं

वकीलों की मांग मामले की सीबीआई जांच हो

14 अक्टूबर को वकीलों ने एक प्रैस कॉन्फ्रेस करके शत्रुजीत कपूर के भ्रष्टाचार का सारा काला चिट्ठा खोल कर रख दिया है। वकीलो ने मांग की है कि बीजेपी सरकार भी इस भ्रष्ट पुलिस वाले को बचाने की कोशिश कर रही है और इसी लिये अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वकीलों ने मांग की है कि इस मामले मे सीबीआई जांच होनी चाहिए। लेकिन इसके उलट शत्रुजीत कपूर को सरकार मे छुट्टी पर भेज दिया है और वहीं रोहतक के एअसपी नरेंद्र बिजरानिया का तो पहले ही ट्रांसफर करके उन्हें इस मामले में बचाने की साजिश की जा रही है।

हरियाणा सरकार पर सवाल 

इसी बीच रोहतक में भी एक सब इंस्पेक्टर ने बड़े अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर खुदकुशी कर ली है, जिसमें उसने आईपीएस पूरन पर ही गंभीर आरोप लगाये है कि वो खुद भ्रष्टाचारी थे, और जातिवाद को हथियार बना रहे थे। जिससे अब ये मामला और ज्यादा तूल पकड़ चुका है। लुधियाना में दलित संगठन ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्का जाम करने का ऐलान किया है, हालांकि इन सभी घटनाक्रम में हरियाणा सरकार की भूमिका पर भी सवालियां निशान खड़े हो गये है।

राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर साधा निशाना

वही अब इस मामले को कांग्रेस प्रमुख राहुल गाँधी ने भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “आप चाहे कितने भी सफल हों, कितने भी बुद्धिमान हों, कितने भी योग्य हों, अगर आप दलित हैं, तो आपको दबाया जा सकता है, कुचला जा सकता है, फेंका जा सकता है।” साथ ही  चंडीगढ़ में आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद उनके परिवार से मिलने के बाद, राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *