प्रयागराज में रो पड़े थे चंद्रशेखर आज़ाद, रोहिणी ने कहा अब आंसुओं से नहीं चलेगा काम

Chandrashekhar azad and rohini, Chandrashekhar azad and Rohini controversy
Source: Google

Chandrashekhar Azad Gets Emotional: पिछले कुछ समय से लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) और रोहिणी घावरी (Rohini Ghavri) के बीच का एक विवाद काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। जिसे लेकर एक बार फिर एक नया अपडेट सामने आया है। रोहिणी घावरी ने एक फोटो विडियो शेयर करते हुए चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बातते है।

और पढ़े: प्रयागराज बवाल पर चंद्रशेखर आज़ाद का बयान, CM हाउस घेराव की चेतावनी और CBI जांच की मांग

आजाद और रोहिणी घावरी के वीच का विवाद

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद एक बार फिर विवादों में घिरते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chief Chandrashekhar Azad) को लेकर है, आजाद और रोहिणी घावरी (Rohini Ghavri) के वीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रोहिणी घावरी के लगातार लगाये जा रहे इल्जामों को लेकर चुप्पी साधे रहने वाले आजाद की कई पिक्चर और वीडियो घावरी ने सोशल मीडिया (Social media post) पर शेयर की है, वही एक बार फिर रोहिणी घावरी ने आजाद की एक रोते हुए पिक्चर शेयर करते हुए निशाना साधा है।

और पढ़े: Who is Rohini Ghavari: जेनेवा से PHD, UN में जय श्रीराम, चंद्रशेखर आजाद पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली रोहिणी आखिर हैं कौन?

रोहिणी का सोशल मीडिया पोस्ट

घावरी ने पोस्ट में लिखा..अब रोने से आंसू बहाने से कुछ नहीं होगा, मैंने भी खूब आंसू बहाये है। आज भी रात में रो कर ही सोती हूं। मुझे इतने बड़े विश्वासघात के बाद बहुत तकलीफ हुई है। मुझे पूरी ईमानदारी से साथ निभाने के बदले बस छल मिला। जिसका में बदला लेकर ही रहूंगी। इस पिक्चर को लेकर ही रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर शेयर करके कुछ और ही रूप देने की कोशिश की है। हालांकि तमाम आरोपो के बाद भी अभी तक आजाद ने रोहिणी घावरी के आरोपो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दलित मुद्दे पर भावुक हुए चंद्रशेखर

आपको बता दें, कि चंद्रशेखर आजाद ने प्रयागराज (Prayagraj) में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन (Intellectuals’ Conference) में शामिल होने गए थे, जहां वो दलितो के साथ होने वाले अत्याचार पर चर्चा करते हुए काफी भावुक हो गए थे और उनकी आंखो में आंसू आ गये थे। उन्होंने आगे कहा मेरे दलित भाइयो पर बेवजह लाठी-डंडे बरसाए जाते है। उन्हें जातिसूचक शब्दो से अपमानित किया जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में इशारो ही इशारो में रोहिणी घावरी पर भी तंज कसा और तीखी प्रितिक्रिया भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *