Katni news: अवैध खनन का विरोध पड़ा महंगा, कटनी में दलित युवक पर जानलेवा हमला

Katni news, Dalit youth beaten up
Source: Google

Katni news: मध्य प्रदेश (MP) के कटनी (Katni) जिले से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ अवैध खनन का विरोध करने पर एक दलित युवक की बेहरहमी से पिटाई कर दी गयी है। इतना ही नहीं उसे जातिसूचक गलियां देकर अपमानित किया और उस पर पेशाब भी किया। जिसके बाद पीड़ित युवक ने इस घटना के शिकायत नजदीकी थाने ने दर्ज करवाई है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े:  बाबा साहब का अपमान करने वाले अनिल मिश्रा का नया वीडियो वायरल, सड़क पर तंबू गाड़कर मनाया जन्मदिन

दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार

दलितों को हर जगह, हर पल अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। कुछ मामले सामने आ जाते हैं, तो कुछ छिपे रहते हैं। आज दलितों की दुर्दशा लगातार भयावह होती जा रही है। वे मनुवादी हिंसा या जातिवादी दुर्व्यवहार का सहारा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। जहाँ कतनी में दलित युवक के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की है और कहा जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित युवक ने मध्य प्रदेश के कटनी (Katni) में बहोरीबंद थाना (Bahoriband Police Station) क्षेत्र के ग्राम मटवारा (Matwara) में मामले की शिकायत दर्ज करवाई हैं।

पीड़ित दलित युवक का आरोप

पीड़ित राजकुमार चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत के पास हो रहे अवैध खनन का विरोध किया था। इससे नाराज ग्राम प्रधान रामानुज पांडेय, उनके बेटे पवन पांडेय, भतीजे सतीश पांडेय व अन्य ने उसे एक दिन अचनाक पकड़ लिया और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटने लगे। वही जब बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां को भी बाल पकड़कर घसीटा और पीटा। पीड़ित का आरोप है कि पिटाई के दौरान प्रधान के बेटे पवन पांडेय ने उस पर पेशाब कर दिया, जिससे क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक जातिसूचक गालियां दीं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहकर करवाया इलाज

पीड़ित ने तीन दिन बाद, जब वह एक स्थानीय अस्पताल में इलाज करा रहा था, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घटना की शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उसने बताया कि आरोपियों ने उसे गाँव न लौटने की चेतावनी दी और जान से मारने की धमकी दी। अब उसे हर समय यह डर सताता रहता है कि अगर वह घर लौटा तो उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इतना ही नहीं पीड़ित युवक ने बताया उसको लोहे की रोड से इतनी बुरी तरह से पीटा था कि उसकी हालत काफी गंभीर बन गयी थी जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए तीन दिन तक भर्ती रहना पड़ा था।

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी (SP) संतोष डेहरिया ने बताया की आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है साथ ही मामले की जाँच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *