Madhya Pradesh news: हाल ही मध्य प्रदेश (MP) के भिंड (Bhind) से एक चौकने वाली खबर सामने आई है। जहाँ कुछ दबंगों ने एक दलित युवक को किडनैप करके उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी है पहले उसे जातिसूचक गाली देकर अपमानित किया गया उसके साथ मारपीट की और जब इतने से भी मनुवादियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने बोतल में पेशाब भरकर दलित युवक को जबरन पिलाई। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: Lucknow: दलित बुजुर्ग को फर्श चाटने को किया मजबूर, पानी गिरा तो लगाया पेशाब करने का आरोप
दलित युवक के साथ बर्बरता
ऐसा लगता है कि जैसे-जैसे दलितों के हक के लिए कानून सख्त किए गए, वैसे-वैसे मनुवादी मानसिकता के अहम पर चोट पहुंची, वो न तो कल दलितों को समाज का हिस्सा बनता देखना पसंद करते थे और न ही आज। अगर किसी ने अपने हक के लिए आवाज भी उठाई तो उनके साथ जो अमानवीय व्यवहार होता है, ऐसा ही एक घटना मध्य प्रदेश के भिंड से सामने आई है।
जहाँ पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में दलितों के साथ हुई बर्बरता की सारी हदें पार हो गई है, लेकिन प्रशासन की लचर हालत का नतीजा ये है कि तमाम सख्त कानून भी दलित उत्पीड़न को रोक नहीं पा रहे है। ताजा मामला भिंड से है, जहां एक दलित ड्राइवर ने काम करने से इनकार क्या कर दिया, उसके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उसे जबरन पेशाब पिलवाया गया।
अगवा करके दलित युवक को पेशाब पिलाई
दरअसल , ये घटना भिंड के सुरपुरा थानाक्षेत्र के अकुतपुरा गांव में घटित हुई। पीड़ित दलित युवक ज्ञान सिंह जाटव, सोनू बरुआ नाम के व्यक्ति के यहां काम करता था, लेकिन कुछ दिनों पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी औऱ वो अपने ससुराल ग्वालियर के दीनदयाल नगर चला गया था, लेकिन उसके पुराने मालिक सोनू बरुआ दो और आरोपी आलोक शर्मा और छोटू ओझा के साथ उसके ससुराल आया और जबरन से अगवा करके ले गए रास्ते में प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया और एक बोतल में भर कर पेशाब भी पिलाई गई।
और पढ़े: ब्राह्मण युवक ने कुशवाहा युवक से धुलवाए पैर, MP हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों पर NSA लगाने का दिया आदेश
तीन आरोपियों गिरफ्तार
उसके बाद अकूतपुरा गांव ले गए और वहां लोहे की चेन से बांध कर उसे पीटा गया और फिर पेशाब पिलाया। घायल अवस्था में पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात स्थिर है, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की आगे की जांच जारी है।



