Basti news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई हैं. जहाँ एक दलित युवक को पहले जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जब इतने से मनुवादियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दलित युवक को नंगा करके पेड़ से बंधकर लाठी से तब तक पीटा जब तक लाठी टूट नहीं गयी . वही सुचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
और पढ़े: Lucknow: दलित बुजुर्ग को फर्श चाटने को किया मजबूर, पानी गिरा तो लगाया पेशाब करने का आरोप
दलित युवक के साथ मारपीट
ऐसा लगता है मानो मनुवादियों ने दलितों पर हिंसा को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है। कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता जब दलितों पर हिंसा का कोई मामला न आता हो। रोज़ दलितों से जुड़ी ख़बरें सामने आती हैं, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त पर कोई गौर नहीं करता। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (UP) के बस्ती (Basti) जिले से सामने आया है, जहां एक दलित युवक को अपने साथ हुए जातिगत गालीगलौच के खिलाफ आवाज उठाना इतना भारी पड़ा कि पीड़ित को दबंगो ने नंगा करके लाठी डंडो से इस कदर पीटा की लाठी टूट गई।
कपड़े फाड़ कर दलित युवक को पीटा
दरअसल, ये घटना बस्ती जिले की है, जहां पीड़ित श्री चंद ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ दिनों पहले वो अपने भाई के साथ बस्ती से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में शिव शांत नाम के शख्स ने पीड़ित को रोक कर जातिसूचक गालियां दी, लेकिन पीड़ित ने अगले दिन कार से बाजार जाते वक्त गाड़ी रोक कर आरोपी के परिजनों से शिकायत की, इस दौरान उसकी बहन भी उसके साथ थी, लेकिन आरोपी के परिवार वालो ने उल्टा पीड़ित को ही गालियां देनी शुरु कर दी और फिर उसके कपड़े फाड़ कर उसे बुरी तरह से लाठी डंडो से पीटा, पीड़ित की बहन के साथ भी मारपीट की गई।
अरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं पीटते समय लाठी टूट गई तो पीड़ित किसी तरह से भाग कर गन्ने के खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसकी कार के साथ तोड़ फोड़ की और कार में रखा 42 हजार नगद और गले से सोने की चैन छीन ली है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया किआरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। साथ ही गांव में पुलिस फोर्स की तैनात कर दी गई है। ताकि इस तरह की घटना फिर से घटित न हो औऱ माहौल न बिगड़े।



