दलित बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार पर सियासी बवाल, AIMIM नेता पीड़ित से मिले BSP ने दी आंदोलन की चेतावनी

Caste Discrimination with Dalits, Lucknow news
Source: Google

Uttar Pradesh news: लखनऊ के काकोरी (Kakori) स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में जहाँ दलित बुजुर्ग व्यक्ति रामपाल के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। मंदिर के पुजारी ने पहले तो उसे जातिसूचक गालियाँ दीं, और जब बुजुर्ग व्यक्ति की तबियत बिगड़ गई और उसने गलती से मंदिर की सीढ़ियों पर पेशाब कर दिया, तो उसे अपना पेशाब चाटने और मंदिर परिसर साफ़ करने के लिए मजबूर किया गया। वही अब इस मामले में AIMIM और BSP ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है।

और पढ़े:  Lucknow: दलित बुजुर्ग को फर्श चाटने को किया मजबूर, पानी गिरा तो लगाया पेशाब करने का आरोप

जबरन पेशाब चाटने पर मजबूर किया

दरअसल, इस घटना की को लेकर दलित बुजुर्ग रामपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शाम करीब 7 बजे मंदिर गए थे, लेकिन पानी पीते समय उनके हाथ से पानी का लोटा फिसल गया। वहाँ से गुज़र रहे मंदिर समिति के सदस्य स्वामीकांत ने स्थिति को गलत समझा और दलित को गालियाँ देते हुए उस पर पेशाब करने का आरोप लगाया। बुजुर्ग ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि यह सिर्फ़ पानी है, लेकिन स्वामीकांत नहीं माने और उन्हें पानी चाटने पर मजबूर किया। फिर, पूरे मंदिर को शुद्ध करने का दावा करते हुए, उन्होंने रामपाल से पानी धुलवाया और फिर उन्हें मंदिर से बाहर निकाल दिया।

SC-ST ACT के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

वही मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने SC-ST ACT के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था वही आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओ में भी ममला दर्ज किया इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी (DCP) पश्चिम रीमा प्रसाद ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में भी तीखी बहस

इस घटना से राजनीतिक गलियारों में भी तीखी बहस छिड़ गई है और समाजवादी पार्टी (SP) ने भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (State in-charge Sanjay Singh) ने कहा, “भाजपा राज में दलित होना अपराध बन गया है। यह नए भारत की नहीं, बल्कि एक अमानवीय समाज की निशानी है।”

इसके अलावा बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में काकोरी पहुंचा और पीड़ित बुजुर्ग रामपाल से मुलाकात की और इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम दलितों से जुड़े हर मुद्दे के साथ खड़े हैं और अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो दलित समाज एकजुट होकर आंदोलन करेगा। दूसरी और AIMIM  (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी ने पीड़ित रामपाल से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *