Anurag Dhanda: हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के एक कथित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर दलितों और अनुसूचित जातियों के प्रति नफरत रखने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Bhimrao Ambedkar) पर जो बातें कहीं हैं, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। तो चलिए आपको इस लेख में मनोहर लाल खट्टर के पूरे बयान के बारे में विस्तार से बताते हैं जिसे लेकर अनुराग ढांडा भड़क उठे।
और पढ़े: Prayagraj: पानी को लेकर दलित परिवार से मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई आरोपी खुलेआम घूम रहे
खट्टर के बयान पर भड़के अनुराग ढांडा
हाल ही में चंडीगढ़ के डीजीपी वाई. पूरन अनुराग ढांडा ने भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर के बयान को “दलित विरोधी” और बाबा साहेब का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल खट्टर की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि भाजपा की भी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री खट्टर से अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगने की मांग की। अनुराग ढांडा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब को बदनाम करने की कोशिश दलित समुदाय और देश के संविधान का सीधा अपमान है।
मनोहर लाल खट्टर ने संसद में अंबेडकर मज़ाक उड़ाया
दरअसल, मनोहर लाल खट्टर ने संसद में अंबेडकर को ट्रेंड बताकर उनका मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने उनके बनाए संविधान को बदलने की बात करके उसे नकारने की कोशिश की थी। एक दलित जज पर हमला करके उन्हें बदनाम करने की मुहिम चलाई गई थी। अब खट्टर ने बाबा साहेब की भूमिका पर सवाल उठाकर उसी घटिया सोच को दोहराया है।



