दलित युवक की हत्या से गरमाई MP की राजनीति, गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल

Madhya Pradesh latest news, Dalit youth beaten
Source: Google

Bhind news: हाल ही में मध्य प्रदेश के भिंड से एक सनसनी खेज ममला सामने आया है। जहाँ,  पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंग लोगों ने एक दलित युवक की हत्या कर दी। इलाके में तनाव व्याप्त है और इस घटना की खबर से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वही इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: Bhind: ट्रक चलाने से मना करने पर दलित ड्राइवर के साथ बर्बरता, पेशाब पिलाने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते दलित युवक की हत्या

जब बात दलितों के साथ उत्पीड़न की होती है, तब ये नहीं देखा जाता है कि सामने जो दलित खड़ा है वो किस पद पर है, किस ओहदे पर है…मनुवादी मानसिकता वालों के लिए केवल वो दलित है… वहीं अगर उसने आवाज उठाई, तो उसके साथ ऐसे व्यावहार होता है,तो उसे मार दिया जाता है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश (MP) के भिंड (Bhind)  से सामने आया है, अभी हाल ही में एक दलित युवक को भिंड में पेशाब पिलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि एक दलित  युवक की कुछ लोगो ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

अस्पताल ले जाते समय मौत

दरअसल, ये घटना भिंड (Bhind) के लहार विधानसभा क्षेत्र (Lahar Assembly Constituency) के दबोह थाना (Daboh Police Station) क्षेत्र के रायपुरा गांव (Raipura village) का है। जहां पुरानी रंजिश के चलते रुद्र प्रताप सिंह जाटव जिसकी उम्र 35 साल थी, उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वही इस घटना को लेकर  पुलिस के बतया रुद्र प्रताप सिंह जाटव अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी कुछ लोगो से उनकी बहस शुरु हो गई, और आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से उसे ग्वालियर (Gwalior) रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

और पढ़े: दलित पेशाब कांड में नया मोड़ दो समाज आमने-सामने, सवर्ण वर्ग ने लगाया भीम आर्मी पर षड्यंत्र का आरोप

मृतक के साथ लाठी-डंडे से मारपीट

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जिस वक़्त ये हमाल हुआ उस समय मृतक रुद्र प्रताप सिंह जाटव घर के बहार बैठे हुए तभी गाँव के कुछ लोग और मामूली से विवाद को लेकर रुद्र प्रताप के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे जिस कारण दलित युवक गंभीर रूप से घयाल हो गया वही बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग व्यक्ति को चोट आई है। 

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात 

इस हत्या से गुस्सायें मृतक के परिवारवालों ने आरोपियो के घर में आग लगा दी, मामले के हिंसक होने के बाद तुरंत भिंड एसपी (SP) डॉ असित यादव और एसपी (ASP) संजीव पाठक भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल स्थिति काबू में है, पुलिस ने रणवीर  कौरव, आशु कौरव, प्रहलाद कौरव, राजीव कौरव, कुंअर सिंह कौरव सहित कई लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर के जांच शुरु कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *