Basti news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक समुदाय ने दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया है। क्योंकि उन्होंने दुसरे समुदाय को लोगों को रास्ते से बकरिया हटा कर रास्ता देने को कहा है। वही मौके पर पुलिस को मिली सुचना के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: दलित युवक की हत्या से गरमाई MP की राजनीति, गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल
दलित परिवार पर जानलेवा हमला
दलितों के साथ मारपीट उन पर जानलेवा हमला हर दिन बढ़ते ही जा रहा है, हर दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आती है. जो दलित उत्पीड़न से जुड़ी होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (UP) के बस्ती (Basti) इलाके से है, जहां रास्ता खाली कराने को लेकर विशेष समुदाय के लोगो ने पूरे दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल ये घटना यूपी के दलित बस्ती से है, पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि वो पूरा परिवार ऑटो से मंदिर से लौट रहा था, तभी रास्ते में विशेष समुदाय के कुछ लोग अपनी बकरिया चरा रहे थे।
और पढ़े: MP: पटाखे जलाने पर भड़का जातिगत विवाद, दलित परिवारों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा
सड़क से बकरी को हटाने को लेकर मारपीट
लेकिन जब दलित परिवार ने उनसे बकरियों को हटा कर रास्ता देने के लिए कहा तो वो लोग बहस करने लगे, और वो बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। और दबंगों ने दलित परिवार के कुछ लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के मुताबिक उन्हें मिली तहरीर के बाद विशेष समुदाय के लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिय़ा गया है। जहाँ मेडिकल उपचार के बाद कुछ लोगों को डिसचार्ज कर दिया गया हैं।
गाँव में भारी पुलिस बल तैनात
वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल को गांव की सीमा पर तैनात कर दिया गया, साथ ही गांव वालों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस को शक है कि हो सकता है कि ये हमला पुरानी रंजिस के कारण किया गया हो। फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है।



