Madhya Pradesh: भिंड में पेशाब कांड को लेकर हंगामा, लोगों ने SP कार्यालय का किया घेराव

MP News, Bhind latest news
Source: Google

Bhind: भिंड दलित मूत्र कांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भिंड ज़िले के सुरपुरा गाँव में हुई थी। पीड़ित दलित ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि उसे ग्वालियर से अगवा करके भिंड के सुरपुरा गाँव ले जाया गया। वहाँ उसे बेरहमी से पीटा गया, जबरन शराब पिलाई गई और मूत्र पिलाया गया। लेकिन यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही बीते सोमवार को इस घटना को लेकर दोनों समुदायों के नेता भिंड पहुँचे, जहाँ सवर्ण समुदाय के नेता एडवोकेट अनिल मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय का घेराव किया, साथ ही प्रशासन के खिलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

और पढ़े: Balrampur: दलित प्रधान के चुनाव से बौखलाए 100 ठाकुरों का तांडव, पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा

SP कार्यालय का घेराव निष्पक्ष जांच की मांग

भिंड ज़िले के सुरपुरा गाँव में एक 25 वर्षीय दलित युवक के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को ग्वालियर से अगवा करके पीटा गया, जबरन शराब पिलाई गई और पेशाब पिलाया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कई दलित संगठन आगे आए हैं और निष्पक्ष जाँच की माँग कर रहे हैं। इसके अलावा, मामला बढ़ता ही जा रहा है और बीते दिन भी भिंड एसपी कार्यालय का घेराव भी किया गया।

अनिल मिश्रा ने पुलिस प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप 

इस बीच, स्वर्ण समाज के नेता अनिल मिश्रा (SP Anil mishra) ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वर्ण समाज के लोगों को एससी/एसटी एक्ट (SC-ST ACT) के झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “स्वर्णों और सनातनियों को बिना जाँच के न तो गिरफ़्तार किया जाना चाहिए और न ही जेल भेजा जाना चाहिए। प्रशासन को पहले मामले की गहन जाँच करनी चाहिए, क्योंकि इतनी जल्दबाज़ी किसी की पूरी ज़िंदगी बर्बाद कर सकती है।”

और पढ़े: दलित पेशाब कांड में नया मोड़ दो समाज आमने-सामने, सवर्ण वर्ग ने लगाया भीम आर्मी पर षड्यंत्र का आरोप

राजीनीतिक गलियारों में हलचल

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहाँ कि पहले सारे सबूत निकालना चाहिए उसके बाद एक FIR दर्ज करके आगे कि कोई करवाई करनी चाहिए। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार एसपी संजीव पाठक ने बताया है कि सभी आरोपी एक ही समुदाय के हैं और मामले की जांच जारी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलवा आपको बता दें, इस मामले को लेकर राजीनीतिक गलियारों में काफी हल-चल मची हुई है और घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार पर निशाना साधा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *