Jhansi news: उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहाँ मनुवादी सोच के दबंगों ने एक दलित युवक और उसके राजपूत दोस्त कि बेहरमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घयाल कर दिया है। जिसके बाद दोनों को नजदीकी अस्पातल में भर्ती करवाया हैजहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। वही मौके पर मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
दलित से दोस्ती तो कर दी पिटाई
दलितों के साथ उत्तर प्रदेश में अत्यचार के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो दिन प्रति दिन दलितों के लिए जंगल राज बनता जा रहा है। अब तक दलितों के आवाज उठाने को लेकर सवर्ण समाज को परेशानी थी, लेकिन अब तो अगर किसी सवर्ण समाज का व्यक्ति किसी दलित से दोस्ती भी कर ले तो मनुवादियों की आंखो में किरकिरी होती है, जी हां, एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है।
और पढ़े: काकोरी में दलित के साथ दुर्व्यवहार से आक्रोश, सपा सांसद अवधेश प्रसाद उतरेंगे सत्याग्रह पर
जातिसूचक गलियों से अपमानित
जहाँ, झांसी (Jhansi) के सीपरी (Sipri) बाजार थाना क्षेत्र के अम्बाबाय गांव (Ambabay village) में, जहां जीवन राजपूत नाम के एक शख्स की दोस्ती अजय वाल्मिकी से थी, लेकिन ये दोस्ती कुछ लोगो को इतनी नागावार गुजरी की गांव के कुछ दबंगों ने दोनो को एक साथ खड़ा देखकर पहले तो जीवन को उन लोगो ने वाल्मीकी समाज से जोड़ कर जातिगत गालियां दी और धमकी देते हुए कहा कि वो सवर्ण होते हुए भी एक दलित के साथ क्यों खड़ा है।
गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया
ये बहस इतनी बढ़ गई कि दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जीवन राजपूत की बेरहमी से पिटाई की, वहीं जब अजय वाल्मिकी भी बीच बचाव करना पहुंचा तो उसके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की गई। दोनों को झांसी के जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। वही मौके पर ममाले की सुचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज की जहाँ अजय वाल्मीकि ने बताया कि हम ड्यूटी से आ रहे थे, तभी वह जीवन राजपूत के पास खड़े हो गए और बातें करने लगे, तभी शिशुपाल राजपूत आया और उसके दोस्त से आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सीपरी बाजार (Sipri Bazaar Police Station) थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने इस मामले में शिशुपाल राजपूत के साथ साथ 2 औऱ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।



