Madhya Pradesh: डॉक्टर की घिनौनी करतूत, दलित महिला का यौन शोषण कर धर्म बदलने को मजबूर किया

Madhya Pradesh, Khandwa news
Source: Google

Khandwa news: हाल ही में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक दलित युवती ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ममला दर्ज कर लिया है और जाँच में जुटी हैं। वही इस घटना से गुस्साए लोगो ने थाना का घेराव कर चक्का जाम कर दिया है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: Ayodhya: दलित मजदूर की पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्रताड़ना से तंग आकर दलित युवती ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार रोज़ाना बढ़ते जा रहे हैं। कभी दलितों के साथ मारपीट होती है, कभी दलित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है, तो कभी उन्हें शारीरिक और मानसिक यातनाएँ दी जाती हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा से सामने आया  है, जहां एक मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के युवक से प्रताड़ना से तंग आकर एक दलित युवती ने आत्महत्या कर ली।

और पढ़े: Balrampur: दलित प्रधान के चुनाव से बौखलाए 100 ठाकुरों का तांडव, पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा

धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दवाब

दरअसल ये खबर खंडवा के हरसूद थाना (Harsud Police Station) क्षेत्र की है, जहां छनेरा (Chhanera) के फोकटपुरा (Foktpura) की रहने वाली 18 साल की नेहा, जो कि अनुसूचित जाति से आती थी, उसने अचानक जहर खा कर जान दे दी, मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि अरबाज शाह नाम का शख्स उनकी बेटी को काफी समय से धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दवाब बना रहा था।

इलाज के लड़की की मौत

लेकिन नेहा हमेशा इंकार कर रही थी, जिससे गुस्साए अरबाज ने नेहा के साथ मारपीट भी की। मारपीट की खबर जब पिता को चली तो वो थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचे, इस बीच नेहा ने जहर पी लिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इस घटना के बाद अरबाज फरार हो गया और उसकी लोकोशन महाराष्ट्र (Maharashtra) में मिली, वहीं स्थानीय लोगो ने गुस्सा जाहिर करते हुए पूरे थाना का घेराव कर चक्का जाम कर दिया है।

इसके अलवा पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार के तरफ से दी गयी शिकायत के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।  साथ ही पुलिस ने मृतक लड़की के परिवार को आश्वासन दिया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *