Mokama: चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर लालू के पूर्व करीबी दलित नेता दुलारचंद यादव की हत्या

Leader Dularchand Yadav, Leader Dularchand Yadav Murder
Source: Google

Mokama Murder: मोकामा में, स्थानीय जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) के उम्मीदवार और पूर्व बाहुबली नेता के दलित समर्थक दुलारचंद यादव (Dalit supporter Dularchand Yadav) की चुनाव प्रचार के दौरान एक वाहन से कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी (Piyush Priyadarshi) ने हत्या का आरोप जदयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) के समर्थकों पर लगाया है। वही इस घटना ने बिहार में एक बार फिर राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है।

और पढ़े: Rajasthan: ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के आरोप में डॉक्टर पर केस, दलित महिला ने दर्ज कराई शिकायत

दलित नेता दुलारचंद यादव की हत्या

बिहार (Bihar) में इन दिनों जहां सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं, वहीं बिहार के मोकामा से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है जहां बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दलित नेता दुलारचंद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि जब पीयूष प्रियदर्शी का काफिला घोसवरी से गुजर रहा था, तभी अचानक 15-20 लोग वहां पहुंच गए। और मारपीट शुरू कर दी और दुलारचंद यादव के पैर पर पहले गोली मार दी और फिर गाड़ी से कुचल दिया जब गंभीर हालत में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था तो उन्होंने रस्ते में ही दम तोड़ दिया।

जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। दुलारचंद यादव कभी राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Supremo Lalu Prasad Yadav) के करीबी माने जाते थे और मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

अनंत सिंह के समर्थको के साथ विवाद 

हाल ही में, वे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) से जुड़े एक उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं। वे पहले कद्दावर नेता अनंत सिंह के भी करीबी थे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना के कारण हाल ही में दोनों के बीच तनाव बढ़ गया है। वही पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार जब ये घटना हुयी थी तब दुलारचन्द अपने भतीजे के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। तभी अनंत सिंह के समर्थक से उनका आपसी विवाद हो गया और ये इतना ज्यादा बढ़ गया की हत्या कर दी गयी।

और पढ़े: Madhya Pradesh: डॉक्टर की घिनौनी करतूत, दलित महिला का यौन शोषण कर धर्म बदलने को मजबूर किया

गाड़ी पर गोलियों के निशान 

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह के गुट के अपराधियों ने दुलारचंद यादव को न केवल गोली मारी, बल्कि उन्हें गाड़ी से कुचल भी दिया। उनकी गाड़ी पर गोलियों के निशान पाए गए हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं। वही इस घटना को लेकर कई दलित संगठन पार्टियों ने घटना की निंदा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है और एनडीए (NDA) उम्मीदवार अनंत सिंह की भूमिका की भी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि एक पिछड़े समुदाय की आवाज़ को दबाने की साज़िश है।

दूसरी और जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मामले की कड़ी निदा करते हुए कहा कि मामले की पूर्ण रूप से सही जाँच होनी चयिए उन्होंने दावा किया, ‘पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। इस तरह का कोई भी प्रयास राज्य भर में हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा करेगा।’

निष्पक्ष न्याय की मांग

दलित नेता दुलारचंद की निर्मम हत्या को लेकर जनसुराज पार्टी के मोकामा से उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया ने सीधे तौर पर इस हत्या के लिए अनंत सिंह पर आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। कई दलित संगठन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये हत्या सबूत है बिहार में असल में पिछड़े और दलितों की आवाज को उठाना भी अपराध बन चुका है, न तो कल पिछड़ो की आवाज को उठने दिया जाता था और न ही आज। अगर किसी ने आवाज उठाने की कोशिश भी की, तो उनकी आवाज हमेशा के लिए दबा दी जाती है।

पुलिस अधीक्षक का बयान

वही इस घटना को लेकर पटना के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग का बयान सामने आया है..उन्होंने बताया कि ‘हमें खबर मिली है कि दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी थी, लेकिन उनकी मौत गाड़ी से कुचले जाने के कारण हुई। वही मौके पर मिली सूचना के कारण शव को पुलिस कस्टडी में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे की प्रिक्रिया शुरू होगी और अधिक जानकारी मिल पायेगी। इसके आलवा आपको बता दें मृतक दुलारचंद के परिजन अभी शव के आसपास किसी को भी नहीं आने दे रहे हैं मृतक के परिवार का कहना है जब तक उनका बेटे नहीं आ जाते है तब तक किसी भी प्रकार की जाँच नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *