Ayodhya: घर में घुसकर दलित लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, परिवार के जागने पर भागे आरोपी

Ayodhya news, Dalit Girl rape
Source: Google

Attempt to rape Dalit girl: अयोध्या (Ayodhya) के भदरासा (Bhadrasa) से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां तीन मनचले युवको ने एक दलित युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब युवती ने शोर मचाया, तो उसके परिवार के सदस्य जाग गए और मदद के लिए चिल्लाए। इसके बाद, आरोपी परिवार के लोगों को भी धमकाने लगे और इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने लगा। वही सुचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच में लगी हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: Aligarh: चार साल बाद पीड़ित दलित महिला को मिला न्याय, ADJ POCSO-II कोर्ट ने फैसला सुनाकर न्याय की मुहर लगाई

मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास

दरअसल, यह मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां बीते मंगलवार कि रात तीन बजे तीन लोग एक दलित युवती के घर में घुस आए। उन्होंने घर के पीछे की दीवार को कूदकर घर के अंदर प्रवेश किया और सो रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन लड़की की नींद टूट गयी और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी तभी घर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, तो उन पर भी दबाव डालने लगे और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने एक आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले जाया।

पुलिस ने विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज 

वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रहीं है दूसरी और पीड़िता ने अपने पिता के साथ जाकर पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में  जावेद पुत्र मो.रईस,मो.रईस पुत्र मो.रजा,कलीम पुत्र मो.रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं. साथ ही पीड़िता ने बताया रात को दबे पाँव आरोपी उसके घर में आ गए जहाँ लड़की बरमदे में सो रही थी। आरोपियों ने चुप चाप आकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे।

आरोपी पहले भी जा चूका है जेल 

लेकिन जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी जावेद छत पर भाग गया और उसके दोनों साथियों ने लड़की को पकड़ लिया और जातिसूचक गालियाँ देकर अपमानित करने इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देने लगे वही जावेद ने कहा तुमको मारकर ही जेल जाऊंगा। इधर आरोपी जावेद के बारे में मिली जानकरी के अनुसार जावेद पहले भी इसी युवती से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में थाना खंडासा से जेल जा चुका है जिसका मुकादमा चल रहा है। वो हाल फिलहाल में जमानत पर बहार आया है और आने के बाद से पीड़िता पर शादी का दवाब बना रहा है साथ ही इस्लाम स्वीकार करने को के रहा है।

इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के मुताबिक पूरा कलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। दूसरी और पीड़िता और उसके परिवार को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *