Dalit murder: हाल ही में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) से सनसनी खेज ममला सामने आया हैं. जहाँ गाँव के कुछ लोगो ने चोरी के में एक दलित युवक को बंधक बनाकर उसे पीट-पीटकर मार डाला. वही मौके पर मिली सुचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला सामने आने के बाद कई दलित संगठन ने भी मृतक युवक के लिए आवाज उठाई और न्याय की मांग की हैं।
और पढ़े: Etawah: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर जताया दुख, कड़ी कार्रवाई की मांग
चोरी के शक होने पर दलित युवक की हत्या
कुछ दिन पहले बरेली से एक दलित युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई। जहां केवल चोरी के शक होने पर एक दलित युवक को पीट पीट कर मार दिया गया। ये घटना महासमुंद (Mahasamund) जिले के पतेरापाली गांव (Paterapali village) की है, जहां 26 अक्टूबर को केबल तार चोरी करने के शक में मोहबा (Mohabba) के रहने वाले कौशल सहिस को पहले तो कुछ लोगो ने बंधक बनाया और फिर उसे इतनी बेहरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई।
3 घंटे तक बंधन बना कर पीटा
मृतक के परिजनो ने बताया कि आरोपियो ने पहले कौशल को 3 घंटे तक बंधन बना कर पीटा, लेकिन जब परिवार वालो ने उसे छोड़ने की गुहार लगाई तो आरोपियों ने 25 हजार रूपय की मांग की, लेकिन परिवार पैसे देने में समर्थ नहीं हुआ, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे मुक्तिधाम (Muktidham) के पास छोड़ दिया, अगले दिन मुक्तिधाम के पास कौशल का शव बरामद हुआ। जहाँ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट्स
वहीं पुलिस ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem report) में भी गंभीर चोट के कारण मौत होने की पुष्टि की है।
और पढ़े: Ayodhya: घर में घुसकर दलित लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, परिवार के जागने पर भागे आरोपी
दलित संगठन ने न्याय के लिए आवाज उठाई
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपी हेमंत चन्द्राकर, मनीष चन्द्राकर, अंकित चन्द्राकर और लोकेश चन्द्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया कि पुलिस इस मामले को जातिगत भेदभाव, बंधक बना कर रखने और मारपीट के साथ साथ फिरौती की धाराओ के तहत दर्ज करके चारो के खिलाफ जांच कर रही है।
इसके अलवा इस घटना के सामने आने के बाद कई दलित संगठन ने भी इस मामले में मृतकऔर पीड़ित परिवार के लिए आवाज उठाई और दलित के प्रति होने वाले इस अन्याय के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग की है।



