Dalit Worker Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीते दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहाँ, मजदूरी मांगने पर एक दलित युवक की मनुवादी सोच के मालिक ने बेहरहमी से पिटाई कर दी गई। वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: Attack on Dalit Labourers: छुट्टी लेने पर दलित मजदूरों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
मेहनताना मांगने दलित युवक की पिटाई
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) जिले से एक खबर सामने आई है, उत्तर प्रदेश में दलित और पिछड़ों के साथ जिस तरह के अमानवीय घटना रोजाना घटित हो रही है उसे देखकर लगता है कि अब वहां से पलायन करना है एकमात्र उपाय है। जी हां ताजा खबर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) के पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी से हैं जहां मजदूरी मांगने पर एक दलित युवक को मौत मिली।
और पढ़े: डॉ. बी.आर. अंबेडकर क्यों चाहते थे बेटी? जानें क्यों अधूरा रह गया यह सपना
मारपीट कर दलित की रीढ़ की हड्डी तोड़ी
दरअसल, यह घटना फुरसतगंज थाना (Fursatganj Police Station) के सालिमपुर गांव (Salimpur village) की है, जहां बीते 26 अक्टूबर को दलित युवक हौसला प्रसाद को दबंग युवक शुभम सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी ग्राम बारी मजरे सराय महेशा सुबह करीब चार बजे ट्रैक्टर में मिट्टी भरवाने के लिए हौसिला को अपने साथ ले गया. लेकिन जब काम खत्म करने के बाद दलित युवक हौसला ने अपना मेहनताना मांगा तो शुभम सिंह ने उसे पैसे तो नहीं दिए लेकिन उसे पीटना शुरू कर दिया, और ये पीटना तब तक नहीं रुका जब तक दलित युवक की रीड की हड्डी नहीं टूटी जिसके कारण हौसला प्रसाद बेहोश हो गया।
पुलिस ने मामला किया रफा दफा
जिसके बाद दलित युवक के परिवार वालों ने उसे लखनऊ (Lucknow) के अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन 2 नवंबर को उसकी मौत हो गई, वहीं पुलिस वालों ने इस मामले में लापरवाही बरती और पीड़ित परिवार के तहरीर पर 30 नवंबर को एक छोटे से मामले में मुकदमा दर्ज करके मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दलित मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति को जानबूझ कर जबरन बुलाया और मिट्टी भरवाने का काम दिया, लेकिन जब उसने अपनी मेहनत के पैसे मांगे, तो पैसे देने के बजाय उसे बुरी तरह से पीटा, इतना ही नहीं मृतक के भाई ने बताया हौसला प्रसाद पर घर की पूरी जिम्मेदारी थी।
गाँव में भारी पुलिस बल तैनात
वहीं पीड़ित परिवार ने भी मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उन लोगों ने मांग की है कि जब तक इस मामले में सही सुनवाई नहीं होती तब तक वो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलवा पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी शुभम सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने में जुटी हुई है। वही सीओ ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है न्याय में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।



