Muzaffarnagar Crime news: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुज़फ़्फ़रनगर (Muzaffarnagar) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दलित युवक को एक फ़ोन आता है और वो घर से निकल जाता है, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव गाँव से कुछ दूर एक गन्ने के खेत के पास मिलता है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी हैं। वही मौके पर मिली सुचना पर पुलिस से हत्या की जांच शुरु कर दी है।
और पढ़े: Himachal news: दलित बच्चे को प्रताड़ित कर पैंट में बिच्छू रखा, प्रिंसिपल समेत 3 पर मामला दर्ज
दलित युवक की निर्मम हत्या – Brutal murder of Dalit youth
आज दलितों को भेड़-बकरियों की तरह मारा जा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब किसी राज्य में किसी दलित की हत्या न होती हो। हर दिन दलितों की हत्या की अनगिनत खबरें सामने आती हैं। उनमें से एक राज्य उत्तर प्रदेश है जो अब जंगल राज बनता जा रहा है। जी हाँ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दलित युवक की हत्या और उसके शव के खेतों में मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
वही मृतक युवक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 29 साल है। पुलिस को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। शुरूआती जाँच में पता चला कि सोनू को बीते शनिवार को किसी का कॉल आया था, और वो चला गया, लेकिन जब काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की। और पीड़ित परिवार ने सोनू के लापता होने की शिकायत पुलिस में की।
और पढ़े: Mathura Horror: 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
गन्ने के खेत में मिला चाकू से गोदा हुआ शव
जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल के मुताबिक उन्हें रविवार को सूचना मिली कि ककरोली थाना क्षेत्र (Kakroli police station) के गढ़ी फिरोज़ाबाद (Garhi Firozabad) गांव में एक गन्ने के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। जिसे किसी तेजधार हथियार से मारा गया है। उसकी जगह पर एक खून से लथपथ चाकू, और मृतक की बाइक भी थी, यानि कि ये हत्या किसी रंजिश के चलते की गई, किसी लूटपाट के इरादें से नहीं।
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मृतक की लाश को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने दलित युवक की हत्या की जांच शुरु कर दी है। ताकि इस हत्या के सहीं कारणों का पता लगाया जा सकें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मृतक को न्याय जरूर मिलेगा।



