दलितों के साथ बढ़ते अत्यचार
जनता पार्टी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
ज्ञापन में, अपनी जनता पार्टी ने भाजपा सरकार (BJP government) पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि देशभर में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन खामोश है। क्या दलितों पर हो रहे अत्याचारों की किसी को जानकारी नहीं है, या कोई ज़मीनी हक़ीक़त पर ध्यान ही नहीं देना चाहता? उन्होंने विशेष रूप से आदिवासियों के साथ हुई अपमानजनक घटनाओं और दलितों के प्रति हो रहे अपमान का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में यह स्थिति चिंताजनक है।
पार्टी का आरोप
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा दलितों पर जो अत्यचार होते है। उसके लेकर न तो कोई कार्यवाही होती न ही कोई गिरफ्तारी होती हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा की इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं आरोपी युही खुले आम घूमते रहते हैं। ये सब सरकार कि लापरवाही का नतीजा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्रोहुण ने कहा, “देश में न्याय और समानता की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी।” प्रदर्शनकारियों ने कहा “मोदी-योगी होश में आओ”, “पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार बंद करो” और “गंगाराम मौर्य को न्याय दो” जैसे नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं।



