Bareilly: दलित बुजुर्ग को छत से फेंकने वाले 2 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज, पुलिस पर केस दर्ज

Bareilly news, Dalit men died
Source: Google

Bareilly news: बीते दिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस वालों की दादागिरी के कारण एक दलित बुजुर्ग को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वही मौत के बाद दो पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया हैं।

और पढ़े: बिहार रैली में राहुल का बयान बना विवाद, सेना में जातीय नियंत्रण पर सवाल

पुलिस वालों की दादागिरी

दरअसल ये घटना शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के तिलहर थाना (Tilhar Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौजमपुर गांव (Maujampur village) की है। जहां एक हत्या के मामले में पूछताछ की लिए आई पुलिस ने 55 साल के सत्यभान को छत से धक्का दे दिया, जिसके बाद आनन-फानन में  घायल अवस्था में सत्यभान को पहले तिलहर अस्पताल (Tilhar Hospital) ले जाया गया था।

दलित बुजुर्ग को छत से फेका

लेकिन हालत बिगड़ते देख कर बुजुर्ग को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज (Shahjahanpur Medical College) रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सत्यभान ने स्वीकार किया है कि सब इंस्पेक्टर राहुल सिसोदिया और एक कांस्टेबल जबरन उनके घर में घुस गए, उनके साथ काफी बुरा व्यवहार किया उनको जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जब सत्यभान ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उन्हें छत से धक्का दे दिया।

और पढ़े: PGIMS Rohtak: दो दलित चिकित्सकों ने लगाया मानसिक उत्पीड़न और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

इस खबर के सामने आने के बाद शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी खुद मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिस वालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के साथ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामला की जांच शुरू कर दी हैं। बताते चले कि सत्यभान बसपा (BSP)  पार्टी के सदस्य है और कटारा विधासभा क्षेत्र के जोनल प्रभारी थे।

इस घटना से बसपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष फैला हुआ है। वो दोनों पुलिस वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है । फिलहाल एसपी इस मामले की जांच जारी है, आगे की सुनवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *