Gopalganj: दलितों ने BJP को वोट दिया तो हुई पिटाई, पीड़ितों ने RJD समर्थकों पर लगाया मारपीट का आरोप

Gopalganj news, attacks on Dalits voters
Source: Google

Bihar Chunav 2025: बिहार में कल पहले चरण के चुनाव सम्पत हुए है। इस बीच बिहार के गोपालगंज से चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहां दलित वोटर्स को बीजेपी के पाले में वोट डालना भारी पड़ा। दबंगों ने आव देखा न तंव और बस दलित परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। वही मौके पर मिली सुचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

और पढ़े: Ganesha Tibet Buddhist: गणपति तिब्बत में बौद्ध देवता कैसे बने, यहां कितना बदल गया उनका रूप?

राजद समर्थकों पर गंभीर आरोप

अभी हाल ही ने जेडीयू (JDU) नेता लल्लन सिंह (Lallan Singh) ने खुले तौर पर नॉन सपोर्टर दलितों को मतदान के दिन घर में बंद करने का बयान दिया था, वहीं 6 नवम्बर को बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान में गोपालगंज से बेहद सनसनीखेज घटना आई।

दरअसल गोपालगंज (Gopalganj) की बैकुंठपुर विधानसभा (Baikunthpur Assembly Constituency) क्षेत्र में सिधवलिया थाना (Sidhwalia Police Station) क्षेत्र के बुचेया गांव (Bucheya Village) में दलित परिवार ने जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) तो नहीं लेकिन राजद समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि बीजेपी को वोट डालने के कारण राजद के लोगों ने उनके परिवार के 5 लोगों के साथ मारपीट की।

दलित परिवार को बुरी तरह से पीटा

पीड़ितों ने बताया कि RJD समर्थक अखिलेश यादव, विशाल यादव समेत कई लोगों ने देर शाम वोट डाल कर आते वक्त पूछा कि किसे वोट किया है, लेकिन जब दलित परिवार ने बीजेपी का नाम लिया तो उन लोगों ने दलित परिवार को बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया गया। इस मारपीट में युवको समेत पिता की हालत गंभीर हो गयी जिस कारण उन्हें इलाज के लिए उन्हें स्थनीय सदर अस्तपताल (Sadar Hospital) में भर्ती करवाया जहाँ पीड़ित परिवार का इलाज हो रहा है।

और पढ़े: Barabar Caves: 2300 साल पुरानी बौद्ध गुफा जिसे आज के इंजिनियर नहीं बना सकते

जाँच के बाद आगे की कार्यवाही

इस मामले को लेकर SDPO राजेश कुमार ने बताया कि वोटिंग के बाद तीन जगहों पर इस तरह के हमले की खबर सामने आई है और सभी जगहों पर राजद (RJD) का नाम ही सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें, इसके अलावा बैकुंठपुर थाना (Baikunthpur Police Station) के बंगरा (Bangra) और महम्मदपुर थाना (Mohammadpur Police Station) के देवकुली (Devkuli) में भी मारपीट की घटना सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *