Greater Noida: दलित समाज के खिलाफ टिप्पणी मामले में युवती पर एक्शन, हुई गिरफ्तारी

Dalit community, Greater Noida news
Source: community

Greater Noida news: हाल ही में ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दलित समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल युवती का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था।  जिसे लेकर दलित समुदाय ने लड़की की गिरफ्तारी की मांग की थी।

और पढ़े: Chandauli: SDM मिश्रा के खिलाफ विरोध, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी पुलिस से झड़प के बीच फूँका पुतला

दलित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

कई बार ऐसी खबरें सामने आई हैं जिनमें दलित समुदाय (Dalit Community) को लेकर अभद्र टिप्पणियाँ की गई हैं। कभी बाबा साहेब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के बारे में, कभी दलित नेताओं के बारे में, तो कभी दलित महानायकों के बारे में। एक बार फिर, ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहाँ एक युवती दलित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करती हुयी नजर आ रहीं हैं।

और पढ़े: Gopalganj: दलितों ने BJP को वोट दिया तो हुई पिटाई, पीड़ितों ने RJD समर्थकों पर लगाया मारपीट का आरोप

अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी

जब वीडियो वायरल हुआ तो दलित समुदाय के लोगों बीच काफी आक्रोश फैल गया था। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई कर दलित लड़की की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तार के बाद युवती की पहचान रिया रावत के रूप में हुई है, जो बिसरख थाना क्षेत्र स्थित इको विलेज वन सोसाइटी (Eco Village Forest Society) में रहती है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर किसी युवती से बहस के बाद रिया ने एक वीडियो पोस्ट किया था।

इस वीडियो में उसने न केवल उस युवती के खिलाफ बल्कि दलित समाज के प्रति भी अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थी। वही जब विडियो सोशल मीडिया x पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए इस विडियो की जाँच नॉएडा पुलिस साइबर सेल को सौंपी जिसके बाद पता चला ये रिया रावत नाम की लड़की के इन्स्टा अकाउंट से post किया हैं पोस्टर हैं। जो बिसरख थाना क्षेत्र स्थित इको विलेज वन सोसाइटी में रहती हैं।

समाज में नफरत फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

वही इस घटना को लेकर डीसीपी (DCP) सेंट्रल नोएडा (Central Noida) ने जानकारी दी है कि रिया रावत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने और समाज में नफरत फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *