Dalit Basti crisis: हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती (Basti) से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली खबर सामने आई। बस्ती में पिछले कुछ समय से दलित समुदाय के लोग एक टूटे हुए चैंबर से सीवेज लीक (Sewage leak) होने की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके कारण कॉलोनी में रहने वाले दलित परिवारों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़े: Jharkhand news: उत्पीड़न से तंग होकर शिक्षिका पहुंची राजभवन और सीएम हाउस, लगाई मदद की अर्जी
दलित बस्ती में टूटे चैंबर से परेशान लोग
आज भी कई गाँव कस्बे ऐसे है जहाँ दलित बस्ती के में रह रहे लोग बिजली, पानी, टूटी सड़क और जल भराव जैसी कई कठनाई का सामना कर रहे हैं। दलितों को मूलभूत सुविधाए आज भी उपलब्ध नहीं हैं। जी हाँ, सौघाट ग्राम पंचायत के अंतर्गत गंधार गाँव (Gandhar Village) की दलित बस्ती में एक चैंबर ढह गया है, दूसरी और एक पाइपलाइन लीक होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है।
आने-जाने में यातायात में रुकावट
जिस कारण इलाके में गंदगी फैल गई है और आने-जाने में यातायात में रुकावट आ रही है। इतना ही नहीं ग्रामीणों का घरो से बहार निकलना तक मुश्किल हो गया हैं। वही स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण बार-बार जाम लग रहा है। दूसरी और पानी के लगातार जमा होने से इलाके में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी पैदा हो सकती हैं।
रोजाना परेशानी का सामना करना पड़
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी केअनुसार, स्थानीय निवासी अरुण राज भारतीय, परमिंदर कुमार, राम सहाय, कपूर चंद, रमेश चंद्र और अजय कुमार ने बताया कि यह समस्या इलाके में लंबे समय से चली आ रही है, जिससे उन्हें रोजाना असुविधा हो रही है और उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
इसके अलवा कुछ स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई व्यवस्थाएं इस पानी के बहने की वजह से प्रभावित हो रही हैं और बिगड़ रही हैं। यह परिस्थिति स्थानीय बुनियादी ढांचे को प्रभावित कर रही है। इसके अलवा आपको बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं जो इस तरह कि खबर सामने आई है।इससे पहले भी कई ऐसी खबर सामने आई है जो दलितों की दयनीय स्थिति को उजागर कर रहा हैं।



