Madhya Pradesh: पूर्व शिक्षक ने स्कूल छोड़ने के बहाने 15 साल की दलित छात्रा से किया रेप, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

School girl Rape, Madhya Pradesh news
Source: Google

MP News: हाल ही में मध्य प्रदेश (MP) के आगर मालवा (Agar Malwa) से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ स्कूल के एक पूर्व टीचर ने 15 साल की दलित नाबालिक बच्ची को लिफ्ट देने के बहाने अपनी हवस का शिकार बनाया।

और पढ़े: Basti news: टूटे चेंबर और लीकेज से दलित बस्ती में हाहाकार, पानी की बर्बादी से बढ़ी परेशानी 

दलित स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म 

दलितों से जुड़ी अनगिनत खबरें रोज़ाना सामने आती रहती हैं। कभी दलितों पर हमले होते हैं, तो कभी दलित छात्रों को स्कूल के शिक्षकों द्वारा परेशान किया जाता है। वही जहाँ आज बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा की बात तो होती है, लेकिन अक्सर वे समाज में असुरक्षित ही रहती हैं। जी हाँ ऐसा ही एक मामला आगर मालवा (Agar Malwa) के नलखेड़ा (Nalkheda) से सामने आया है।

पीड़िता ने तहरीर दी कि 7 नवंबर को जब वो स्कूल जा रही थी तभी उनके स्कूल के पूर्व शिक्षक कन्हैयालाल प्रजापति उर्फ कृष्णा ने उसे रास्ते में रोका और स्कूल ले जाने का ऑफर देकर अपनी बाइक पर बिठा लिया, और उसे स्कूल ले जाने की बजाय अपने गाँव ले गया।

और पढ़े: Jharkhand news: उत्पीड़न से तंग होकर शिक्षिका पहुंची राजभवन और सीएम हाउस, लगाई मदद की अर्जी

दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी

वही जब दलित छात्रा ने शिक्षक से पूछा हम स्कूल क्यों नहीं जा रहे तो आरोपी शिक्षक ने उसने कहा कि वो थोड़ी देर में चलेंगे। जिसके बाद आरोपी उसे घर के अंदर ले गया जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, और घटना को अंजाम देने के बाद स्कूल की छुट्टी के वक्त उसके घर के पास छोड़ कर चला गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर इसका घटना के बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा।

आरोपी को लिया रिमांड पर

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक नलखेड़ा थाना प्रभारी (Nalkheda Police Station Incharge) नागेश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कृष्ण उर्फ़ कन्हैयालाल प्रजापति निवासी धरोला से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे फिलहाल रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके अलवा आरोपी पर किडनैपिंग, धमकी, एससी एसटी एक्ट (SC ST ACT)  और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। वही नागेश यादव ने बताया आरोपी को आने वाले शनिवार के दिन न्यायालय में पेश किया जायेगा जहाँ आगे की कार्यवाही होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *