Gwalior news: हाल ही में मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर (Gwalior) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत्त एक दोस्त ने अपने दलित दोस्त के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इतना ही नहीं उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और जब इतने से भी मन नहीं तो आरोपी ने उसके सर को पत्थर से कुचलने की कोशिश भी की वही मौके पर मिली सुचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
और पढ़े: UP: रेप और लव जिहाद मुस्लिम युवक पर दलित युवती ने लगाया, 8 साल तक शोषण का आरोप
दलित युवक के साथ मारपीट
दलितों की दुर्दशा आज इतनी बदतर हो गई है कि कोई भी, कहीं भी, उन पर हमला शुरू कर सकता है। उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा जाता है कि अक्सर उन्हें मार दिया जाता है, मानो जैसे कि वे इंसान नहीं, बल्कि जानवर हों। ऐसी ही एक घटना ग्वालियर (Gwalior) के महावीर कालोनी (Mahaveer Colony) से सामने आई है, जहां बलवीर वाल्मीकि नाम के दलित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका एक दोस्त विजय शर्मा ने तिघरा रोड पर बदनपुरा के पास उसे शराब पीने के लिए बुलाया था।
जातिसूचक शब्द कहकर किया अपमानित
दोनो दोस्तों ने शराब पी, लेकिन नशा चढ़ने पर विजय शर्मा ने बलवीर को जातिसूचक गालियां देना शुरु कर दिया, इतना ही नहीं विजय शर्मा ने बलवीर पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए कहा कि तुम नीची जाति के होकर मेरे साथ शराब पीते हो। तुम्हें इसका कोई अधिकार नहीं है। खून से लथपथ होकर जब बलवीर गिर पड़ा तो विजय ने पास रखें पत्थर से उसका सिर कुचलने की कोशिश की औऱ फरार हो गया।
और पढ़े: भारत में डॉ अंबेडकर से जुड़ी 5 बड़ी जगहें, जहां हर दलित को जरुर जाना चाहिए
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बलवीर पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा था, जिसे राहगीरों ने सुबह अस्पताल में भर्ती कराया, बलवीर के सिर औऱ गर्दन में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्यवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस रिमांड (Police remand) पर भेज दिया गया है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन अधिकारी रत्नंबर शुक्ला के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
इसके अलवा आपको बता दें मध्य प्रदेश में ये कोई पहली घटना नहीं जब इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले भी दलित चालक ने आरोप लगाया था कि भिंड जिले में तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया, उसे पीटा और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। वही कुछ दिन पहले, कटनी में एक अन्य दलित युवक पर कथित तौर पर पेशाब किया गया था जब उसने अवैध खनन का विरोध किया था।



