UP: दलित महिला से छेड़छाड़ पर सख्त हुई अदालत, सोनभद्र पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश

Sonbhadra news, Caste discriminations with Dalit women
Source: Google

Sonbhadra news: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) से हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ एक दलित महिला अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर कोर्ट से न्याय की गुहार लगायी है। जिसके बाद कोर्ट ने महिला उत्पीड़न को लेकर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

और पढ़े: Budaun: दलित बारातियों पर हमला, पुलिस ने केवल शांतिभंग में किया चालान SC/ST एक्ट की अनदेखी

दलित महिला के साथ उत्पीड़न

आज महिलाओं पर अत्याचार इस हद तक बढ़ गए हैं कि मानो वे कोई खिलौना हों; मनुवादी दबंग जब चाहें, जहां चाहें उन पर अत्याचार करना शुरू कर देते हैं। जी हाँ ऐसी तमाम खबरे रोजाना सोशल मीडिया पर छाई रहती है लेकिन जमीनी हकीकत आज भी कुछ और ही नजर आती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) में  एक दलित महिला को अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार के लिए जब कानून का सहारा नहीं मिला तो मजबूरी में उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

बिजली चेक करने के बहाने से घर में घुसे आरोपी

दरअसल, यह घटना सोनभद्र (Sonbhadra) के घोरावल कोतवाली (Ghorawal police station) क्षेत्र की है, जहां एक दलित महिला ने सोनभद्र की अदालत में अर्जी दी थी कि जहां 18 जुलाई 2025 को रात 9 बजे आरोपी लवकुश जबरन बिजली चेक करने के बहाने से घुस गया था, पीड़िता का पति गुजरात रहता है और पीड़िता सोनभद्र में अपने बच्चो के साथ रहती थी। लवकुश ने घर में घुसते ही उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरु कर दिया।

और पढ़े: Haryana: रेवाड़ी में समानता की जीत पहली बार घोड़ी पर सवार हुआ दलित दूल्हा, प्रशासन रहा मुस्तैद

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जातिसूचक गालियां देते हुए पीटने लगा। शोर सुनकर पीड़िता के बच्चे और आस-पास के पड़ोसी आ गये जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने तुरंत 112 पर कॉल किया लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने 23 सितंबर को एसपी (SP) सोनभद्र के पास भी अर्जी दी थी, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद पीड़िता को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा।

इस मामले के सामने आने के बाद विशेष न्यायाधीश (Court) एसी/एसटी एक्ट (SC-ST ACT) आबिद शमीम ने पुलिस को फटकार लगाते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया और साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश जारी किये है। वही अब देखना है कि ममला सामने आने के बाद महिला को कब तक न्याय मिलता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *