Rohini Ghavari: आज़ाद को कहा अमित शाह का कुत्ता रोहिणी घावरी ने फिर साधा भीम आर्मी चीफ पर निशाना

Rohini Ghavri and Chandrashekhar, Rohini Ghavri attack on Chandrashekhar
Source: Google

Rohini Ghavari: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद और रोहिणी घावरी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। यह झगड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है, और चंद्रशेखर आज़ाद की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड, रोहिणी घावरी, उनके बारे में लगातार बयान दे रही हैं। इस-बीच हाल ही मेंएक फिर रोहिणी ने उन पर तीख वार किया है और चंद्रशेखर को अमित शाह का कुत्ता बताया हैं।

और पढ़े: MP सिविल जज परीक्षा में एक भी आदिवासी का चयन नहीं, सियासी पारा हाई

आज़ाद को कहा अमित शाह का कुत्ता 

भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद की पूर्व कथित प्रेमिका रोहिणी घावरी को लेकर एक और विवादित बयान सामने आया  है। अब तक तो वो आजाद के खिलाफ आरोप प्रत्यारों कर रही थी, लेकिन अब उन्होंने आजाद के साथ साथ बीजेपी को भी घेरना शुरु कर दिया। घावरी इतनी बौखला गई है कि उन्होंने आजाद के साथ गाली गलौच तक शुरु कर दी है। घावरी ने फिर से एक पोस्ट किया है जिसमें वो आजाद को गृहमंत्री अमित शाह का कुत्ता कह कर बुला रही है।

और पढ़े: Darbhanga news: मिर्जापुर देकुली गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और पत्थरबाजी से 8 लोग चोटिल

घावरी ने फिर साधा भीम आर्मी चीफ पर निशाना

घावरी ने आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पूरे समाज को इस बात से अवगत करा देने चाहती है कि चंद्र शेखर आजाद अमित शाह के कुत्ते है, और चाहे कुछ भी करना हो, वो आजाद को समाज का नेता किसी भी हाल में बनने नहीं देंगी। सच तो ये है कि अब आजाद के जेल जाने का समय नजदीक आ चुका है इसीलिए आजाद पर किसी को भी अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

अभी तक चंद्रशेखर की कोई प्रतिक्रिया नहीं

इतना ही नहीं घावरी ने आजाद पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वो बहुजन समाज की बेटियों की इज्जत से खेलने वाला है..ऐसा शख्स कभी समाज का नेता नहीं बन सकता है। घावरी के इस पोस्ट के बाद से ही कुछ लोगो ने घावरी को भी घेरना शुरु कर दिया है। उन्होंने सीधे उनसे पूछा कि भीम आर्मी वाले तो घावरी को अमित शाह का भेजा हुआ विषकन्या बुलाते है, जो आजाद की छवि खराब करने के लि भेजी गई है..लेकिन अब तो गंगा उल्टी बह रही है। हालांकि रोहिणी घावरी के आरोपो को लेकर आजाद ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है..ऐसे में कहीं ऐसा तो नहीं कि गृह मंत्री का नाम लेकर वो राजनीति में जगह मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *