Rohini Ghavari & Azad controversy: रोहिणी घावरी और चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad) के बीच पिछले कुछ समय से कोल्ड वॉर चल रहा है। रोहिणी ने बार-बार उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो बेबुनियाद लगते हैं। इस बीच, हाल ही में उनका एक और बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि अगर चंद्रशेखर आज़ाद ने उनके माता-पिता को नुकसान पहुंचाया, तो उन्हें इतने गंभीर नतीजे भुगतने होंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।
Also read: Rohini Ghavari: आज़ाद को कहा अमित शाह का कुत्ता रोहिणी घावरी ने फिर साधा भीम आर्मी चीफ पर निशाना
रोहिणी घावरी ने आजाद पर संगीन आरोप लगाया
एक तरफ आजाद 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी तथा कथित एक्स प्रेमिका रोहिणी घावरी आजाद पर संगीन आरोप लगा रही है। रोहिणी घावरी (Rohini Ghavari) का कल एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह अमित शाह (Amit Shah) का कुत्ता है और अब नीता भी नहीं रहा। उनका एक और बयान सोशल मीडिया (Social media) पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें रोहिणी ने इशारो इशारों में आजाद को उनके माता पिता से दूर रहने की चेतावनी दी है। जैसे कि आजाद ने घावरी के माता पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी हो।
रोहिणी ने कहाँ उनके माता पिता को कुछ न करें
घावरी ने आजाद को अहसान फरामोश बताते हुए कहा कि उनके माता पिता ने आजाद को बेटे की तरह माना था, और अब अगर उसने उन दोनो की लड़ाई में उनके माता पिता को लाने की कोशिश की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इतना ही घावरी ने खुले तौर पर कहा कि आजाद चाहे तो उसकी हत्या करवा सकता है, लेकिन उनके माता पिता को कुछ न करें।
Also Read: Bihar CM: नीतीश कैबिनेट में OBC EBC और दलित का दबदबा सवर्ण को मिलीं इतनी सीटें, देखिए पूरी लिस्ट
रोहिणी ने चंद्र शेखर को दी धमकी
अगर उसने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा..वो आजाद का वो हाल करेंगी कि अमित शाह भी उसे बचा नहीं सकेंगे। अब तक वो आजाद को दुश्मन नहीं मानती थी, लेकिन अब वो उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है। इतना ही नहीं नहीं घावरी ने ये भी ऐलान किया कि वो जल्द आजाद से फेस टू फेस लड़ाई के लिए इंडिया आ रही है। बता दे कि घावरी पिछले कई महीनों से लगातार आजाद से खिलाफ बयानबाजी कर रही है,, लेकिन घावरी के इन आरोपो पर आजाद ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखने ये होगा कि अगर रोहिणी भारत आती है तो क्या उसके बाद आजाद इन आरोपो का जवाब देंगे।



