265 BNS in Hindi – भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 265 मुख्य रूप से कानूनी गिरफ्तारी और कार्रवाई में रुकावट डालने या हिरासत से आगे बढ़ने की कोशिश से जुड़ा है, सिवाय उन मामलों के जिनके लिए कोड या किसी दूसरे कानून में पहले से ही यह नियम है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 260: गिरफ्तारी से चूक पर लोक सेवक को सज़ा, जानें क्या है प्रवधान
धारा 265 क्या कहती है? BNS Section 265 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 265 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 265 उस व्यक्ति को सज़ा देता है जो जानबूझकर खुद की या किसी दूसरे व्यक्ति की कानूनी गिरफ्तारी में कोई विरोध या गैर-कानूनी रुकावट डालता है।
किसी ऐसी कस्टडी से भाग जाता है या भागने की कोशिश करता है जिसमें वह कानूनी तौर पर हिरासत में है; या किसी दूसरे व्यक्ति को कानूनी कस्टडी से बचाता है या बचाने की कोशिश करता है।
BNS 265 Important Points
- इसके तहत दोषी पाए जाने पर छह महीने तक का कारावास, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
- इस धारा के अंतर्गत आरोपी को बेल पर रिहा किया जा सकता है। किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा ट्रायल किया जा सकता है।
- इसे किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा ट्रायल किया जा सकता है।
- For example:अगर रवि को चोरी के किसी मामले में पुलिस कानूनी तौर पर हिरासत में लेती है, और रवि का दोस्त सुरेश पुलिस की गाड़ी रोककर रवि को भागने में मदद करने के लिए हंगामा करता है, तो सुरेश का यह काम कानूनी गिरफ्तारी में रुकावट डालने जैसा होगा और उसे IPC के सेक्शन 265 के तहत सज़ा हो सकती है।
Also Read: BNS section 261: जानें लोक सेवक द्वारा कैदी को भागने देने पर सजा का प्रावधान
बीएनएस धारा 265 की और सजा
इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 265 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है। यदि कोई जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति की वैध गिरफ्तारी (lawful arrest) में प्रतिरोध या अवैध बाधा डालेगा, या किसी अन्य व्यक्ति को कानूनी हिरासत से छुड़ाएगा या छुड़ाने का प्रयास करेगा, जो आजीवन कारावास (life imprisonment) से दंडनीय अपराध के लिए जिम्मेदार था, तो उसे जुर्माने (Fine) के साथ या उसके बिना 6 महीने तक की जेल हो सकती है।



