Jhansi news: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। कुछ युवकों द्वारा एक दलित युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर मौके पर मिली सुचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
और पढ़े: Karnataka news: कस्टडी टॉर्चर का शिकार हुआ दलित युवक, बेंगलुरु के 4 पुलिसकर्मी निलंबित
चप्पल मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक तरफ तो कहा जाता है कि अगल दलित पढ़े लिखे होंगे तो वो बराबरी की बात कर सकेंगे, लेकिन जब वो सवर्ण समाज के बराबर खड़े होने की कोशिश भी करते है तो उन्हें इस कदर प्रताड़ित किया जाता है कि वो खुद ही टूट जाते है। उनकी हिम्मत टूट जाती है, फिर भला शिक्षा भी कैसे उन्हें बराबरी का हक दे सकती है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के झांसी प्रेम नगर थाना (Prem Nagar Police Station) क्षेत्र में देखने को मिला है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक विडियो काफी वायरल हो रहा जो कि 28 नवंबर का है, वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से 5 दबंगो ने एक दलित युवक को 4 सेकेंड में 10 बार चप्पल मारा और फिर तमंचा दिखाकर कपड़े उतारने को कह रहे है।
#झांसी के एक दलित युवक दबंगों ने बंधक बनाकर 4 सेकंड में 10 चप्पलें मारी है. युवक को इस दौरान थप्पड़ भी मारे गए और उसे लाठियां से भी पीटा गया. दलित युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा. सामने खड़े हमलावर के साथी के पैर छूकर उससे माफी भी मंगवाई गई
मुख्य आरोपी अभी फरार है pic.twitter.com/HfqISFbTcf
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) December 5, 2025
और पढ़े: Maharajpur: मारपीट के बाद दलित महिला ने दर्ज कराया केस, चार आरोपियों पर SC/ST एक्ट की तलवार
पीड़ित युवक की तहरीर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इतना ही नहीं पांचो आरोपी दलित युवक को थप्पड़, लात, घूंसे और डंडे से बुरी तरह से पीट भी रहे है। वहीं दलित युवक बार बार काम पकड़ कर माफी मांगते हुए उसे छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। वो पीड़ित को पैर छूने के लिए कह रहे है जिसके बाद पीड़ित पांचो युवक के पैर भी छूता दिख रहा है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक CO सदर रामवीर सिंह के मुताबिक इस वीडियो के सामने आने और पीड़ित युवक की तहरीर के बाद झांसी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 3 आरोपियों सुकृत, आनंद नायक और कनिष्क अहिरवार के खिलाफ SC/ST एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित के साथ बुरी तरह से मारपीट
वहीं मुख्य आरोपी निशांत सक्सेना अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित निशांत सक्सेना का ही कोई परिचित है, और कुछ समय पहले दोनो की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन निशांत ने फिर से पीड़ित से दोस्ती करने का नाटक किया और उसे सिगरेट पीने के बहाने अपने घर ले गया, और उसके दो और साथी पहले से ही मौजूद थे, और उन लोगो ने पीड़ित के साथ बुरी तरह से मारपीट की। पुलिस फिलहाल दोनो आरोपियो की तलाश कर रही है।



