Fatehpur news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के फतेहपुर (Fatehppur) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दलित युवक ने दूल्हे पर बारात में फेंक रहे लोगों के पैसे क्या उठा लिए, तो दबंगों ने दलित युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मौके पर मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
और पढ़े: Honour Killing: तमिलनाडु में दो दलित युवकों का अपहरण, प्रताड़ना के बाद बेरहमी से हत्या
नोट उठाने पर द्दलित युवक से साथ मारपीट
दलितों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव दबंग लोगों के लिए आम बात हो गई है। वे कहीं भी और कभी भी दलितों को पीटना शुरू कर देते हैं, ऐसा लगता है जैसे वे उन्हें मारने पर तुले हों, जैसे वे इंसान नहीं बल्कि जानवर हों। सख्त कानूनों के बावजूद, दबे-कुचले वर्ग के लोगों के साथ दबंगों की यह क्रूरता कम होने का कोई संकेत नहीं देती। ऐसा ही एक खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खखरेरु थाना (Khakhreru Police Station) के जहांगीर नगर गहुरा (Jahangir Nagar Gahura) से सामने आई है, जहां बारात में लुटाये गए पैसे को उठाने के बदले एक दलित को मिली पिटाई।
जान से मारने की धमकी दी
जिसके बाद पीड़ित मुकेश कुमार पासवान ने पुलिस को तहरीर दी कि वो एक टेंट हाउस में मजदूरी करता है। बीते 3 दिसंबर को गांव के ही मुन्ना शाह के यहां शादी थी, बारात के आने पर जब न्योछावर के पैसे लुटाये गए तो वो भी उसे चुनने चला गया लेकिन वहीं पर मौजूद आसिफ ने पहले तो उसे रोका और वहां से जाने को कहा, लेकिन जब पीड़ित ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
और पढ़े: Rajasthan: दलित उत्पीड़न पर गरमाई सियासत, टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज
इतना ही पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद उस पर जबरन सुलह का दवाब बनाया जा रहा है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली के मुताबिक थाना प्रभारी विदया प्रकाश सिंह के पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत मामले को दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। वहीं आरोपी की तलाश जारी है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।



