Rohini statement: कुछ दिन पहले, डॉ. रोहिणी घवारी (Dr. Rohini Ghawari) ने सोशल मीडिया पर भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें अमित शाह का कुत्ता कहा था। अब, डॉ. रोहिणी घवारी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर गंभीर आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया है। रोहिणी ने दलित और ब्राह्मण महिलाओं के बारे में चंद्रशेखर के हालिया बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सांसद “भड़काऊ भाषण देकर समाज को गुमराह कर रहे हैं।”
और पढ़े: ब्लैकमेलिंग और रेप का शिकार हुई दलित महिला, आरोपी शख्स पर लगा धर्म बदलने के लिए मजबूर करने का आरोप
रोहिणी ने चंद्रशेखर आज़ाद पर लगाया गंभीर आरोप
कल मध्य प्रदेश से एक खबर आई जिसमें IAS ऑफिसर संतोष वर्मा ने कहा कि समाज में सच्ची समानता तभी आएगी जब ब्राह्मण लड़कियां दलित समुदाय के लड़कों से शादी करेंगी। इसके बाद, सरकार ने संतोष वर्मा को ब्राह्मण लड़कियों के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस बीच, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad) संतोष वर्मा (Santosh Verma) के समर्थन में आए हैं और कह रहे हैं कि दूसरों को उनके नज़रिए को समझने की कोशिश करनी चाहिए।
वही इस बात को लेकर एक बार फिर रोहिणी ने चंद्रेशेखर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि “उसने मेरी इज़्ज़त से खिलवाड़ किया, और अब वह ब्राह्मण बेटियों की बात कर रहा है!” डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया (Social media) पर x अकाउंट पर अपनी पोस्ट में लिखा…”मैं वाल्मीकि समुदाय (Valmiki community) की बेटी हूँ… इस जाटव नेता ने मुझे सबके सामने बेइज्ज़त किया। जब तुम दलित बेटियों की इज़्zअत की रक्षा नहीं कर सके, तो शादी के बाद ब्राह्मण बेटियों की इज़्ज़त की रक्षा कैसे करोगे?”
और पढ़े: BNS section 272: जानबूझकर संक्रामक रोग फैलाने पर 2 साल की सज़ा का प्रावधान
अंबेडकर का फॉलोअर होने का दिखावा
इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा कि “आप घर पर इज़्ज़त नहीं दे सकते, और फिर भी आप स्टेज से अंबेडकर का फॉलोअर होने का दिखावा करते हुए बयान दे रहे हैं।” दरअसल बीते 5 दिसंबर को दतिया (Datia) में चंद्रशेखर ने एक बयान में कहा था। “हर घर से एक संतोष वर्मा निकलेगा… खाना शेयर करने और शादी का रिश्ता ही जातिवाद को खत्म करने का सॉल्यूशन है।” इस बयान से आग में घी डालने का काम हुआ, और सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त विरोध शुरू हो गया।



