Bihar news: बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) से एक दल दहलाने वाली कहबर खबर सामने आई है. जहाँ एक दलित दुकानदार के साथ दबंगों ने बर्बरता की सारी हद पार का दी इतना ही नहीं दबंगों ने दलित युवक को नंगा कर पीटा, जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं।
और पढ़े: Uttar Pradesh: नवाबगंज के इब्राहिमपुर मेंडारा में दलित भाई-बहन को पीटा, आरोपियों खिलाफ केस दर्ज
दलित कपड़ा व्यापारी को नंगा करके पीटा
बिहार के जमुई जिले से है, जहां एक दलित कपड़ा व्यापारी को नंगा करके दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया है। ये घटना जमुई जिले (Jamui district) के टाउन थाना क्षेत्र (Town Police Station area) अंतर्गत मनी अड्डा (मनियड्डा) (Maniyadda) गांव की है, जहां महादलित समाज से आने वाले पीड़ित युवक अभिषेक पासवान को कुछ जातिवादी दबंगो ने पहले अपहरण किया और उसे बंधक बना कर अतिथि पैलेश के पास रखा और फिर उसे भजौर छठ घाट ले जाकर लाछी डंडो और लात घूसो से बुरी तरह से पीटा गया लेकिन आरोपियो का इतने से भी दिल नहीं भरा तो उसे पहले नंगा किया गया और फिर उसे दौड़ा दौड़ा का पीटा।
और पढ़े: दो बौद्ध देश शिव मंदिर के लिए क्यों बहा रहे खून, जानिए थाईलैंड और कंबोडिया के संघर्ष की कहानी
सोशल मीडिया पर काफी वायरल
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पीड़ित अभिषेक 12वी का छात्र है, उसने पुलिस को तहरीर दी कि करीब एक महीने पहले उसके बहनोई और डब्लू सिंह नाम के व्यक्तित के बीच बहस को गई थी, उस दौरान अभिषेक भी वहीं था..लेकिन मामला शांत हो गया था, लेकिन अचानक 1 महीने बाद डब्लू सिंह ने उसे फोन करके बुलाया और फिर उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसका अपहरण किया गया। और उसके बाद उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई, उसे नंगा करके अपमानित किया गया।
जमुई : महादलित युवक के साथ बर्बरता…दबंगों ने की महादलित युवक की पिटाई…दबंगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल #BiharNews pic.twitter.com/RJ8ZucErOQ
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) December 14, 2025
पीड़ित ने इस मामले में डब्लू सिंह, उसके बेटे माउंटी सिंह, छोटू यादव, सीटू सिंह, गौरव सिंह, आशुतोष सिंह, सालु सिंह, रघुवीर सिंह समेत कई लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जमुई एसएसपी (SSP) विश्वजीत दयाल ने बताया कि उन्होंने वीडियो के आधार पर 2 लोगो को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरु कर दी है वहीं बाकी आरोपियो की भी तलाश जारी है वो भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



