Gorakhpur news: हाल ही में गोरखपुर (Gorakhpur) के बड़हलगंज क्षेत्र (Barhalganj area) से हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक दो पक्षों की आपसी कहासुनी में एक दलित युवक को कुछ दबंगों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी नाक टूट गई और उसकी गर्दन में चोट आ गयी। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक को जातिसूचक शब्द कहकर भी अपमानित किया।
और पढ़े: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 275: हानिकारक/विषाक्त भोजन या पेय की बिक्री
दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट
जब दलितों के इतिहास को उठा कर देखा जाता है तो हमेशा से ही वो पीड़ित प्रताड़ना के शिकार हुए.. लेकिन जब मनुवादियों को अपनी रोटियां सेंकनी होती है तो सबसे ज्यादा जरूरत भी उन्हें दलितों की पड़ती है। सच तो ये है कि दलित केवल जरूरत के समय ही याद आते है, क्योंकि बाकि समय तो वो इंसानों की कैटेगरी में भी नहीं आते और बेवजह मारपीट का शिकार होते हैं । ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बड़हलगंज क्षेत्र (Barhalganj ) से सामने आया। जहाँ एक दलित युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी।
दलित उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
दरअसल यह घटना बीते 12 दिसंबर की है। जब पिडहनी गांव के निवासी सुरेश प्रसाद के बेटे बिपिन चंद को अजय पटवा, दीप पटवा और उनके कुछ साथियों ने घेर लिया और हमला किया और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में बिपिन की नाक टूट गई और खून बहाने लगा। उसे पैर, पीठ और गर्दन में भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद पीड़ित युवक के पिता ने नजदीकी पुलिस स्टेशन (Police Station) जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरेश प्रसाद ने बताया कि बहस के दौरान उनके बेटे ने रिएक्ट किया, जिसके बाद पूरे परिवार ने उस पर हमला कर दिया। जब तक सुरेश को लड़ाई के बारे में पता चला और वह अपने बेटे को ढूंढने पहुंचे, तब तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें भी पकड़ने की कोशिश की। सुरेश ने आगे कहा कि अगर पुलिस वहां नहीं होती, तो वे उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकते थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न (Dalit oppression) से संबंधित धाराओं (Sections) में मामला दर्ज किया है। इसके अलवा पलिस ने पीड़ित दलित युवक को आश्वासन दिया है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



