Ghazipur news: दलित बीजेपी नेता को पीटकर मार डाला, सड़क किनारे मिला था शव 5 के खिलाफ FIR

Gazipur murder case, BJP Dalit youth leader
Source: Google

Ghazipur news: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहाँ बीजेपी (BJP) के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को कुछ बदमाशों ने आपसी दुश्मनी के चलते बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। जिसके बाद हमलावर उसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

और पढ़े: Gorakhpur: दलित युवक की नाक तोड़ी, मारपीट के मामले में दो नामजद समेत अज्ञात पर केस

दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

जातिगत भेदभाव, एक ऐसा अभिशाप बन गया है जिसकी भेंट हमेशा दलितों और पिछड़ो को ही चढ़ाया जाता है। अगर आरोपी रसूखदार है तो न तो प्रशासन कुछ करता है और न ही कानून..फिर भला कैसे दलितों को न्याय मिलेगा..इसकी उम्मीद की जा सकती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से है, जहां बीजेपी के एक दलित युवा नेता की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह घटना गाजीपुर के एक गांव की, जहां जमीन के पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगो ने घात लगा कर प्रधान प्रतिनीधि विश्वकर्मा राम पर हमला कर दिया और उसे इतनी बुरी तरह की पीटा गया कि उसकी मौत हो गया।

और पढ़े: BNS Section 274: खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट पर कितने साल की सजा?

मृतक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला 

आरोपी विश्वकर्मा राम के शव को ऐसे ही खेतों के पास छोड़ कर भाग गए। जब सुबह गांव के कुछ लोग टहलने निकले तो उन लोगो ने मृतक का शव सड़क किनारे देखा, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की मां बिंदु देवी ग्राम प्रधान है, और मृतक विश्वकर्मा राम भी बीजेपी अनूसुचित मोर्चा (BJP Scheduled Caste Morcha) के जमानिया मंडल (Zamania Mandal)का अध्यक्ष था।  मृतक का मां ने पुलिस को तहरीर दी कि गांव के ही कुछ उंची जाति वालों,  श्यामनारायण रायराजेंद्र रायसचितानंद रायहिमांशु राय और मुकेश राय  से उनका जमीन को लेकर तनाव चल रहा था। वही वो उन पर जमीन को लेकर सुलह करने का दवाब दे रहे थे।  

इतना ही नहीं उसे कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिसके कारण ही आरोपियों ने उनके बेटे को नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है और उन्होंने आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए थाने के बाहर प्रदर्शन शुरु कर दिया, जिसे बड़ी मुश्किल से पुलिस ने शांत कराया। वही एएसपी (ASP) ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया मृतक की माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *