लिव-इन रिलेशन में मर्डर, सहारनपुर के युवक ने महिला की हत्या कर शव हरियाणा में ठिकाने लगाया

Dalit youth murder
Source: Google

Murder in a live-in relationship: हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहरानपुर से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई हैं. जहाँ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही  दलित महिला के मुस्लिम पार्टनर ने  महिला बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने महिला के शव को यमुनानगर में फेंक दिया था. शव मिलने से इलाके में फ़ैल गयी हैं.

और पढ़े: Bareilly: दलित लड़की को प्रेम के नाम पर अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के डर से वापस छोड़ा

मुस्लिम पार्टनर ने दलित महिला की हत्या की

कई बार लव जिहाद से जुडी कई खबर सामने आती हैं. जहाँ लड़की को पहले प्यार जाल में फासंया जाता है. फिर उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी जाती हैं. ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई. जहाँ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक दलित महिला की उसके मुस्लिम पार्टनर बिलाल ने बेरहमी से हत्या कर दी, उसने महिला का गला काट दिया. इसके बाद उसने शव को यमुनानगर में फेंक दिया.

वही जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे बीते शनिवार सुबह (6 दिसंबर) को एक महिला का बिना सिर का शव देखा तो कलेसर इलाके में तुरंत सनसनी फैल गई. जिसके बाद तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. वही घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी हैं. वही मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले के ग्रामीण गन्ना बेल्ट (Rural sugarcane belt) के हलालपुर गांव (Halalpur village) की रहने वाली उमा के रूप में हुई. गांव में उमा का मायका और ससुराल अगल-बगल थे.

विशेष जांच दल (SIT) का गठन

आपको बता दें, अपराध की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया और CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं. वही पुलिस जांच में उमा की पर्सनल ज़िंदगी के बारे में भी कुछ डिटेल्स सामने आईं. करीब 15 साल पहले, उमा अपने पड़ोस में रहने वाले जॉनी के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली, और उनका एक 13 साल का बेटा है. दूसरी और पुलिस पूछताछ में मृतक दलित महिला के x पति जॉनी ने बताया कि उनका दो साल पहले तलाक हो गया था, जबकि उमा का परिवार इस बात से इनकार करता है कि कभी तलाक हुआ था.

15 साल की शादी तोड़ी

दूसरी और जब पुलिस ने मृतक महिला के परिवार वालो से बात कि तो मृतक उमा के परिवार ने बताया कि उमा ने  पड़ोस में रहने वाले जॉनी से प्यार करती थी. 15 साल पहले वोअपनी शादी वाले दिन ही पडोसी जॉनी के साथ घर से भाग गयी थी ओर दोनों ने शादी कर ली. जिसके बाद 13 साल तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन अचानक वह जॉनी को छोड़ कर बिलाल के साथ रहने लगी.

इसी दौरान बिलाल की शादी किसी से तय हो गयी और शादी टूटने के डर से बिलाल ने उमा की हत्या कर दी और शव को छुपाने के चक्कर में शव को सड़क किनारे  फेंक दिया लेकिन पुलिस जांच के चंद घंटो में ही आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मामले में आगे जाँच कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *