साहित्य क्षेत्र में उपलब्धि, काशी के चार शोधार्थियों को दलित साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

Dalit Sahitya Akademi Award,
Source: Google

Dalit Sahitya Akademi Award: हाल ही में, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth) के फिलॉसफी डिपार्टमेंट (Philosophy Department) के चार रिसर्च स्कॉलर्स को इंडियन दलित लिटरेचर एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया। यह साफ दिखाता है कि आज के समाज में दलितों को भी बराबर अधिकार हैं।

रिसर्च स्कॉलर्स को इंडियन दलित लिटरेचर सम्मानित

आज भारत को आज़ाद हुए 79 साल से ज़्यादा हो गए हैं, लेकिन कई जगहों पर अभी भी दलितों के साथ भेदभाव देखा जाता है। यह भेदभाव ज़्यादातर स्कूलों, ऑफिसों और बड़े अधिकारियों के बीच देखने को मिलता है। हालांकि, इस बार कुछ अलग हुआ है, जो यह साबित करता है कि अब दलितों को भी बराबर के अधिकार मिल रहे हैं और उन्हें दलित साहित्य अकादमी अवॉर्ड जैसे सम्मान दिए जा रहे हैं। जी हाँ, हाल ही में  यह सम्मान इंडियन दलित लिटरेचर एकेडमी (Indian Dalit Literature Academy), नई दिल्ली (New Delhi) द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय दलित लेखक (National Dalit Writers’ Conference) सम्मेलन के दौरान दिया गया।

जहाँ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के फिलॉसफी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर को दलित साहित्य अकादमी अवॉर्ड समानित किया गया। वही डिपार्टमेंट की हेड, प्रोफेसर नंदिनी सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई, जो डिपार्टमेंट के रिसर्च माहौल की सफलता को दिखाती है। आपको बता दें, ये अवॉर्ड न सिर्फ एक पर्सनल उपलब्धि हैं, बल्कि ये दलित साहित्य और दर्शन के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के योगदान को राष्ट्रीय पहचान भी दिलाते हैं।

और पढ़े: लिव-इन रिलेशन में मर्डर, सहारनपुर के युवक ने महिला की हत्या कर शव हरियाणा में ठिकाने लगाया

सम्मानित शोधार्थी और फेलोशिप (2025)

शोधार्थी का नामनिर्देशक (Supervisor)प्राप्त सम्मान / फेलोशिप
डॉ. शुभम यादवप्रो. पितांबर दासमहात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान – Mahatma Jyotiba Phule Fellowship National Award
कोमलप्रो. पितांबर दासडॉ. आंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान – Dr. Ambedkar Fellowship National Award
वंदना मौर्यप्रो. पितांबर दासडॉ. आंबेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान – Dr. Ambedkar Fellowship National Award
वैष्णवी चौहानडॉ. अंबरीष रायभगवान बुद्ध फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान – Lord Buddha Fellowship National Award

और पढ़े: Bareilly: दलित लड़की को प्रेम के नाम पर अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के डर से वापस छोड़ा

दलित साहित्य अकादमी  क्या है?

दलित साहित्य अकादमी (Dalit Sahitya Academy) एक ऐसा संगठन है जो दलित समुदाय के साहित्य, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य डॉ. बी.आर. अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) के विचारों का प्रचार करना और सामाजिक समानता और न्याय की वकालत करने वाले लेखकों को एक मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *