Haryana: किसान नेता रवि आजाद का बड़ा बयान, साजिश के तहत फंसाया गया मुझे इंसाफ चाहिए

Haryana Bhiwani news, Ravi Azad
Source: Google

Bhiwani news: हाल ही में हरियाणा के चरखी दादरी में किसानों की एक सभा के दौरान, किसान नेता रवि आज़ाद बेहद भावुक हो गए। जब उन्होंने मंच से उपस्थित भीड़ को संबोधित किया, तो उनकी आँखों में आँसू आ गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से न्याय की गुहार लगाई।

और पढ़े: साहित्य क्षेत्र में उपलब्धि, काशी के चार शोधार्थियों को दलित साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

हरियाणा के भिवानी से खबर समन आई  है, जहां किसान नेता रवि आजाद पर दर्ज केस को लेकर बुलाई गई सतगामा खाप की महापंचायत (Satgama Khap Mahapanchayat) ने जातिय रंग ले लिया है। इतना ही नहीं दलित समाज ने इस पंचायत पर रोक लगाने की मांग करते हुए कार्यवाई को कानूनी तरीके से करने की मांग की है, दरअसल किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ दलित समाज से आने वाले एक शख्स मे बहल थाने में 12 दिसंबर  को मामला दर्ज कराया था कि रवि आजाद ने दलित समाज से आने वाली एक नाबालिक किशोरी को पहले तो बहला फुसला कर उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और फिर उसे साथ अश्लील हरकतें की थी, और किसी को कुछ भी बताने की कोशिश करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

और पढ़े: लिव-इन रिलेशन में मर्डर, सहारनपुर के युवक ने महिला की हत्या कर शव हरियाणा में ठिकाने लगाया

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज

जिसे लेकर उनके खिलाफ, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एससीएसटी एक्ट (SC/ST Act) ,समेत बीएनएस (BNS)  की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वहीं रवि आजाद ने उल्टा इन आरोपो को खारिज करते हुए पूर्व मंत्री जेपी दलाल को घेरते हुए कहा कि उन लोगो ने जानबूझ कर दलित बेटी की आड़ में अफवाह को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है। खाप पंचायत की मांग बिल्कुल सही है, तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

रोते हुए खुद के लिए न्याय की मांग की

वहीं 15 दिसंबर को हुई खाप पंचायत में रवि आजाद ने रोते हुए खुद के लिए न्याय की मांग की है। जिसके बाद गोपालवास के चबूतरे पर हुई सर्वजातीय श्योराण खाप, सतगामा कन्नी संगठन ने एक सामुदायिक बैठक (महापंचायत) बुलाई। बैठक की अध्यक्षता सिधनवा गांव के पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र ने की। साथ ही कहा कि पुलिस निष्पक्ष होकर इस मामले की जांच करेंगी। हालांकि अभी तक रवि आजाद को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ऐसे में देखना होगा कि पुलिस जांच और खाप पंचायत के बाद ये मामला क्या रंग लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *