UP: मऊ में दलित शख्स ने अस्पताल में तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला

Mau news, Uttar Pradesh crime
Source: Google

UP news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ कुछ दबंगों ने एक दलित युवक की बेरहमी से पीटाई कर दी। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

और पढ़े: बौद्ध धर्म के तीन पिटक-विनय पिटक,सुत पिटक,अभिधम पिटक, का क्या है बौद्ध धर्म महत्व

दलित युवक की निर्मम पिटाई

दलित युवाओं की हत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी घटनाओं की खबरें हर दिन आग की तरह फैलती हैं, लेकिन फिर वे हवा में गायब हो जाती हैं। लेकिन जमीनी जो बाया करती वो बहुत दुःखदाय हैं। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के मऊ (Mau) जिले से है, जहां जातिगत भेदभाव के चलते एक दलित युवक की निर्मम पिटाई के बाद आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गया और इलाज के दौरान लखनऊ (Lucknow) के किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (King George Medical University) में मौत हो गई। मृतक के भाई सुमित कुमार ने बताया कि वो  बलिया जिले के उभांव पुलिस थाना (Ubhanw Police Station) क्षेत्र के आजाद नगर का रहने वाला है।

और पढ़े: BNS Section 278: दवाओं में मिलावट और संक्रमण फैलाना अब पड़ेगा भारी,जाने क्या है प्रवधान

इलाज के दौरान युवक की मौत

मृतक की पहचान बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के बेलथरा रोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2, आज़ाद नगर निवासी सुमीर कुमार के रूप में हुई है। दरअसल,  बीते 25 नवंबर की शाम को उसका भाई समीर कुमार किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी मयारी गांव के पास नहर के किनारो 4 लोगो ने उसे पहले जातिसूचक गालियां दी और फिर उसे बुरी तरह से पीटा भी। परिवार वालों को खबर लगी तो वो समीर को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालात देखकर पहले वाराणसी जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर ले गए और फिर किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU) रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

इस मामले में 7 दिसंबर को पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण आज भी आरोपी आजाद है, वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मुताबिक रॉबिन सिंह और उसके लोगो ने समीर पर हमला किया था, लेकिन पुलिस की कार्यवाई में हुई ढिलाई के कारण रामपुरा थाना (Rampura Police Station) प्रभारी कंचन सस्पेंड कर दिया गया और मामले की जांच तेज कर कर दी गई है, हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलवा आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट (SC/ST ACT) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *