Nashik news: ऑन-ड्यूटी फॉरेस्ट ऑफिसर माधवी जाधव का मंत्री गिरीश महाजन को खुला चैलेंज!

Nasik news
Source: Google

Nashik news: हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह के दौरान किसी ने बाबासाहेब अंबेडकर का नाम नहीं लिया, जिसके बाद स्कूल के महिला फॉरेस्ट ऑफिसर ने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी हे उन्हें सस्पेंड कर दो, लेकिन वो अपनी बात पर ही टिकी रहेंगी।

Also Read: UGC Equity Regulations 2026: क्या हैं समानता के नए नियम? जिस पर छिड़ा है देशभर में संग्राम?

महिला फॉरेस्ट ऑफिसर ने ऑन ड्यूटी जमकर विरोध किया

बाबा साहेब को संविधान का निर्माता कहा जाता है, लेकिन क्या हो अगर, जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ, उस दिन उनका नाम तक न लिया गया हो? जी हाँ ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के नासिक से है, जहां 26 जनवरी पर एक स्कूल में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में स्पीच के दौरान बाबा साहब आंबेडकर का नाम लेने के कारण एक महिला फॉरेस्ट ऑफिसर ने ऑन ड्यूटी ही जमकर विरोध किया। दरअसल नासिक में ध्वजारोहण कर पहुंचे मंत्री गिरीश महाजन (Minister Girish Mahajan) ने अपनी स्पीच के दौरान कई बड़े नेताओं का नाम लिया लेकिन उन्होंने जानबूझ कर बाबा साहब के नाम को इग्नोर कर दिया।

जो केवल उनकी जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है, जबकि 26 जनवरी का सेलिब्रेशन ही इसीलिए होता है कि उस दिन बाबा साहब का  निर्माण किया संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर ड्यूटी पर तैनात माधवी जाधव ने मंत्री जी का जमकर विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने एक शेरनी की तरह हुंकार भरते हुए कहा कि चाहे उन्हें सस्पेंड कर दो, लेकिन वो न तो अपनी बात से पीछे हटेंगी और न ही माफी मांगेगी।

Also Read: Top 5 Dalit news: हाथरस दलित युवक के साथ मारपीट और दांतों से काटने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

संविधान के पिता कहलाने वाले बाबा साहब का अपमान

उन्हें कहा कि बाबा साहब का नाम न लेना केवल जातिगत भेदभाव ही नहीं दिखाता बल्कि वो संविधान के पिता कहलाने वाले बाबा साहब का अपमान है, जिसे वो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। माधवी जाधव का ये कदम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोग उनकी सराहना कर रहे है, ऐसे में देखना ये होगा कि माधवी जाधव के इस कदम के बाद पुलिस महकमे की तरफ से क्या रिएक्शन आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *