314 BNS in Hindi:कई बार सोशल मीडिया और अखबारों में ऐसी खबरें आती हैं कि किसी ने किसी की प्रॉपर्टी बिना इजाज़त के अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर ली, जिसे जुर्म माना जाता है। तो ऐसे मामले में BNS की कौन की धारा लगती है और ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 314 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 311: घातक हथियारों के साथ लूट या डकैती, जानें क्या हैं सज़ा के प्रावधान
धारा 314 क्या कहती है? BNS Section 314 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 314 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 314 मुख्य रूप से चल संपत्ति के बेईमानी से दुरुपयोग (Dishonest Misappropriation of Property) से संबंधित है।
यह सेक्शन मुख्य रूप से तब लागू होता है जब कोई व्यक्ति बेईमानी से किसी दूसरे व्यक्ति की चल संपत्ति (जैसे पैसा, ज्वेलरी, गाड़ी वगैरह) अपने इस्तेमाल के लिए ले लेता है या फिर नजर बचाकर बदल लेता है।
BNS 314 Important Points
- अगर प्रॉपर्टी शुरू में गलती से या अच्छे इरादे से ली गई थी, लेकिन पता चलने के बाद भी उसे वापस नहीं किया गया और उसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया गया, तो यह भी सेक्शन 314 के तहत एक अपराध है।
- जानबूझकर किसी और की प्रॉपर्टी हड़पना भी एक जुर्म है; सेक्शन 314 के तहत दो साल की सज़ा हो सकती है।
Also Read: BNS Section 310: अब डकैती के कानून में हुआ बदलाव, जानें क्या हैं नए प्रावधान
BNS 314 example
मान लीजिए रोहित नाम के एक व्यक्ति को सड़क पर एक बेहोश व्यक्ति मिला, लेकिन उसकी मदद करने के बजाय रोहित ने अपने फायदे के लिए उसका फोन और पर्स से पैसे ले लिए। तो ऐसे मामले में, यह धारा अपराधी रोहित पर लागू होती है।
बीएनएस धारा 314 की और सजा
इसके अलावा, (BNS) का सेक्शन 314 चोरी के दोषी व्यक्ति के लिए सज़ा तय करता है। यह तब लागू होता है जब कोई व्यक्ति अपने फायदे के लिए किसी की निजी समाप्ति को लूटता है। तो इस सेक्शन के तहत दोषी पाए जाने पर कम से कम छह महीने की जेल का प्रावधान है, जिसे दो साल तक बढ़ाया जा सकता है, साथ ही जुर्माना भी देना होगा। इसके अलवा आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है। इस अपराध में जमानत मिलना भी काफी मुश्किल हैं।



