Top 5 Dalit news: सोचने वाली बात है कि जिसने इस देश को कानून दिया हो, उन्हें ही कानून का उल्लंघन करके सरेआम अपमानित करके पूरे बहुजन समाज का टारगेट करके का तरीका काफी बेहतर हो चुका है.. जानबूझ कर दलित और पिछड़े महापुरुषों को टारगेट किया जाता है ताकि दलित लड़ाई शुरु करें और फिर उन्हें दुनिया के सामने नीच और कमजोर बताया जा सकें। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितो के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में जानेंगे जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।
यूपी में बाबा साहब का अपमान
1, दलितो से जुड़ा पहला मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर से है, जहां दलित समाज को तंग करने और उनका अपमान करने के लिए तथाकथित जातिवादी आतंकियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के मुंह पर रात के अंधेरे में कालिख पोत दी है। ये घटना जौनपुर के भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की मूर्ति के साथ की घटित हुई है। यहां लगी बाबा साहब की मूर्ति के चेहरे पर कालिख पोती गई है, जिसे लेकर बहुजन समाज काफी रोष में है।
उन्होंने पहले तो बाबा साहब की मूर्ति को साफ किया, साथ ही उन्होंने मांग की है कि बाबा साहब का अपमान करने वाले जातिवादी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये। हैरानी की बात है कि जातिवादी आतंकियों के अंदर दिन के उजाले में कुछ करने की हिम्मत नहीं है इसलिए रात के अंधेरे में बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ना, उसे नुकसान पहुंचाने जैसे घिनौने काम करते है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दलित समाज को शांत करा दिया है और आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अब देखना ये होगा कि क्या वाकई में यूपी में बाबा साहब का अपमान करने वालों को सजा मिलेगी.. आपकी क्या राय है हमें तमेंट करके बतायें।
बिहार में दलितो की बारात पर हमला
2, दलितों से जुड़ा अगला मामला बिहार के नवादा जिले है, जहां एक दलित महिला ने अपने बेटे के बारात पूरे गाजे बाजे के साथ क्या निकाली, जातिवादी आंतकियों को ये उनका अपमान नजर आया और उन लोगो ने बारात पर ही हमला कर दिया। ये घटना नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बघौर गांव की है, पीड़िता गीता देवी पासी ने इस बर्बरता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 24 फरवरी को उनके बेटे की शादी थी, जिसमें उन्होंने बैंड बाजे के साथ बारात निकाली थी, लेकिन गांव के कुछ सवर्णों को दलितों की बैंड बाजे वाली बारात उनका अपमान लगा।
करीब 25-30 लोग वहां तलवार औऱ कट्टा ले कर आ गए और उनके साथ गाली गलौच करने लगे, जिसके बाद दबंग उनके घर में घुस गए, महिलाओं के साथ बदसलूकी की, उनके कपड़े फाड़े, उनके गहने लूट लिये गए। इस घटना के कारण पीड़िता का पूरा परिवार काफी डरा हुआ है, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मध्य प्रदेश में दलित मां-बेटे के साथ मारपीट
3, दलितों से जुड़ा अगला मामला मध्य प्रदेश के खजुराहो से है, जहां एक दलित मां बेटे ने देर रात दुकान खोल कर सिगरेट देने क्या मना किया, दबंगो ने दोनो को बुरी तरह पीटा। ये घटना छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव की है, जहां पीड़ित विषला अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी एक किराना दुकान है, रात ज्यादा होने के कारण दुकान बंद थी, लेकिन तभी गांव के ही 4-5 लोग वहां आ गए और वो लोग जबरन दुकान खोल कर सिगरेट मांग रहे थे, लेकिन विषला ने रात ज्यादा होने के कारण इंकार कर दिया।
जिससे आरोपी काफी नाराज हो गए और गाली गलौच करने लगे, बीच बचाव करने आये विषला के बेटे अरविंद्र अहिरवार पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरु कर दी है वहीं पुलिस का कहना है कि ये मारपीट पुरानी रंजिश को लेकर की गई है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।
गोपालगंज में बीजेपी नेता की दबंगई
4, दलितों से जुड़ा अगला मामला भी बिहार के गोपालगंज से है, जहां दलितों का उत्पीड़न करने से नेता भी बाज नहीं आते है। ताजा मामला गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी बाबू टोला गांव का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बीजेपी नेता दलित परिवार के साथ न केवल मारपीट कर रहा है बल्कि उनपर हवाई फायरिंग करके उन्हें धमकाने और डराने की भी कोशिश की जा रही है। दरअसल भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह और दलित जाति से आने वाले संतोष बैठा के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरु हो गई और ये इतनी ज्यादा बढ़ गई कि आरोपी ने दलित युवक पर हमला कर दिया, उस पर पिस्टल तान दी।
उस घटना की जानकारी मांझागड़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश जारी है। हालांकि फायरिंग करने वाले बीजेपी नेता को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की तलाश जारी है। लेकिन हैरानी की बात है कि दलित वोट बैंक पर बीजेपी बिहार में आई थी, और अब दलितो का हनन शुरु कर दिया गया है.. यानि की दलित वोट बैंट केवल चुनावी एजेंडा मात्र ही रह गया है, उनके भले औऱ उनकी सुरक्षा से किसी को कोई मतलब नहीं..आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके बतायें।
बहराइच में लगाई बुद्ध कथा पर रोक
5, दलितों से जुड़ा अगला मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच से है, जहां भारत की धर्म निरपेक्षता पर गहरा प्रहार किया गया है, दरअसल कुछ दलित संगठनो ने बौद्ध कथा करवाने की तैयारी की थी, लेकिन तभी वहां पर बहराइच पुलिस आलोक सिंह ने आ कर रोक लगाते हुए पूछा कि बिना परमिशन बुद्ध कथा कैसे करवा सकते है।
अगर परमिशन के बिना कथा करवाई गई तो पुलिस कार्यवाई की जा सकती है, हैरानी की बात है कि भारत की धर्मनिरपेक्षता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन जहां यहां होली, दीवाली, ईद मनाने के लिए पुलिस की परमिशन नहीं लेनी पड़ती वहां बुद्ध कथा करवाने के लिए परमिशन की क्या जरूरत है। ये केवल दलितो को परेशान करने और उनके साथ जातिगत भेदभाव की मानसिकता का सीधा उदाहरण है, ताकि वो किसी भी हाल में अपनी धार्मिक भावनाओं का न माने..और हमेशा ब्राह्मणों के गुलाम रहें। उन पर हर चीज के लिए आश्रित रहें।



