BNS Section 260: गिरफ्तारी से चूक पर लोक सेवक को सज़ा, जानें क्या है प्रवधान

BNS Section 260 in Hindi, BNS Section 260
Source: Google

260 BNS in Hindi – भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 260 एक लोक सेवक द्वारा किसी अपराधी व्यक्ति को गिरफ्तार करने या हिरासत में रखने में जानबूझकर चूक (Intentional omission to apprehend) से संबंधित है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।

Also Read: BNS section 257: भ्रष्टाचार रोकने और न्यायपालिका में विश्वास बनाए रखने का मजबूत हथियार

धारा 260 क्या कहती है? BNS Section 260 in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 260 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 260 यह धारा उन लोक सेवकों पर दंड लगाने का प्रावधान करती है, जो किसी अपराधी को गिरफ्तार करने या उसे हिरासत में रखने का कानूनी आदेश प्राप्त करते हैं, लेकिन फिर भी जानबूझकर ऐसा नहीं करते, जिससे वह व्यक्ति भाग सके या उसकी भागने में सहायता करते हैं।

BNS 260 Important Points

  • अगर कोई सरकारी कर्मचारी जानबूझकर किसी को गिरफ्तार नहीं करता है, तो उसे सज़ा दी जा सकती है।
  • सज़ा इस बात पर निर्भर करती है कि जिस व्यक्ति को पकड़ा जाना है, वह किस जुर्म के लिए दोषी था या कानूनी तौर पर किया गया था।
  • आपको बता दें, यह धारा कानून के प्रवर्तन और न्याय प्रणाली में लोक सेवकों की जवाबदेही सुनिश्चित करती है।

Also Read: BNS section 258: भ्रष्ट अधिकारी की मनमानी पर लगेगी लगाम

बीएनएस धारा 260 की और सजा

इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 260 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है। यदि यह सिद्ध होता है कि कोई लोक सेवक जानबूझकर किसी ऐसे व्यक्ति को पकड़ने में चूक करता है, जो आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध के लिए जिम्मेदार था, तो उसे जुर्माने के साथ या उसके बिना तीन साल तक की जेल हो सकती है।

अगर फरार हुए व्यक्ति को मौत की सज़ा हुई थी, तो उसे उम्रकैद या चौदह साल तक की कैद की सज़ा होगी, जिसमें जुर्माना भी हो सकता है या नहीं भी।

अगर फरार हुए व्यक्ति को उम्रकैद या दस साल तक की कैद की सज़ा हुई थी, तो उसे सात साल तक की कैद की सज़ा होगी, जिसमें जुर्माना भी हो सकता है या नहीं भी।

इसके अलावा, अगर फरार हुए व्यक्ति को दस साल तक की कैद या जुर्माना भी हो सकता है, तो उसे तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों की सज़ा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *