Banda news: उत्तर प्रदेश (UP) के बांदा (Banda) से हाल ही में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दो दलित बुजुर्ग को गाँव के कुछ दबंगों ने बेरहमी से पीटा। उसने पैसे छीन लिए गए और उन्हें जातिसूचक गालियाँ देकर अपमानित भी किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जाँच शुरू कर दी है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
दलित बुजुर्ग के साथ मारपीट
हर दिन दलितों पर अत्याचार की खबरें आती हैं। हर दिन कोई न कोई उत्पीड़कों का शिकार बनता है और अपनी जान गंवाता है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक दलितों के साथ अत्यचार होते रहेंगे आखिर कब दलितों को न्याय मिलेगा ऐसी ही एक दलित उत्पीड़न की एक खबर बांदा से सामने आई है जहां दो दलित बुजुर्ग ऊंची जाति वालो के सामने अपने चारपाई से नहीं उठे और उन्हें नमस्कार नहीं किया, जिससे गुस्साए जातिवादी आतंकियों ने दोनों बुजुर्गो को न केवल जातिसूचक गालियां देते हुए पीटा, बल्कि दलित बुजुर्गो के घर में लूटपाट भी की।
शराब के नशे में धुत आरोपी
आपको बता दें, ये घटना बांदा के फतेहगंज (Fateh Ganj) थाना के जबरापुर (Jabarapura) गांव का है। जहाँ जबरापुर गांव के रहने वाले 60 साल के भगत वर्मा और 70 साल के कल्लू श्रीवास, दोनों अपने खेतों पर थे, जिसमें कल्लू खेतों में काम कर रहे थे और भगत पास के ट्यूबवेल के पास खाना बना रहे थे और वहीं लगी चारपाई पर बैठे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे वहां पहुंच गए। उन लोगों को देखकर भगत चारपाई से खड़े नहीं हुए और न ही राम राम किया।
जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित
जिससे वो चारों काफी गुस्सा हो गए और भगत को जातिसूचक गालियां देने लगे, जिसके बाद जब कल्लू ने बीच बचाव किया तो चारों आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह से पीटा। और उनके साथ लूटपाट की। पुलिस इस मामले को दर्ज करके इसकी छानबीन शुरू कर दी है। चारो में से एक आरोपी को पहचान राकेश के रूप में हुई है।
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार थानाध्यक्ष रामकिशोर ने बताया कि पीड़ितों के मुताबिक वो दस्यु गैंग के लोग थे लेकिन ये बात गलत है। हालांकि चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने BNS की धाराओं समेत SC-ST ACT के तहत मामला दर्ज कर के उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसके अलवा पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



