हाल ही में में उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ 2 साल पहले एक दलित महिला अपने घर से लापता हुयी थी जिसके के बाद पीड़िता के पति ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वही अब 2 साल बाद इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है जहाँ महिला का कंकाल सुई जेहदीपुर गांव के बाहर के कुंए में मिला। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
2 साल बाद मिला महिला का कंकाल
यूपी के हरदोई से है, जहां करीब 2 सालो से गुमशुदा दलित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस मामले में लव जेहाद जैसा संगीन मुद्दा भी सामने आया है। दरअसल 2 साल पहले 6 अगस्त 2023 को शशि चंद्र ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 30 साल की पत्नी सोनम बाजार गई थी लेकिन वापिस नहीं लौटी, पुलिस ने मामले का दर्ज करके सोनम की तलाश शुरु कर दी लेकिन ये तलाश 2 सालों बाद पूरी हुई और सोनम का कंकाल सुई जेहदीपुर गांव के बाहर के कुंए से बरामद किया।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोनम के लापता होने के बाद मोबाइल लोकेशन और सीडीआर की जांच की गई तो सामने आया कि सोनम एक मसीदुल नाम के लड़के से बात करती थी, और उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन सुई जेहदीपुर गांव में ही मिला। पुलिस तुरंत मसीदुल को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरु की तो जो सच सामने निकलकर आया वो बेहद ही चौंकाने वाला था। मसीदुल ने बताया कि सोनम के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 अगस्त 2023 को सोनम उसी के साथ भागकर पहले दिल्ली गई लेकिन उसके बाद सोनम मसीदुल पर शादी करने का दवाब बनाने लगी तो वो उसे सुई जेहदीपुर गांव अपने परिवार के पास ले गया।
फरार आरोपी की तलाश जारी
लेकिन सोनम जिद पर अड़ी रही गांव में लव जिहाद जैसा संगीन मुद्दा सबके सामने न आ जाये इसलिए मसीदुल, उसके भाई समीदुल, पिता अयूब और मां नसीमून मे मिलकर सोनम की पहले हत्या की औऱ फिर उसे गांव के बाहर सूखे कुएं में फेंक कर उस पर मिट्टी डाल दी। पुलिस ने अयूब और समीदुल को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मसीदुल और उसकी मां नसीमुन अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



