Rae Bareli massacre: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) रायबरेली (Raebareli) से एक चौकाने वाली खबर सामने आई थी। जहाँ रायबरेली में अपनी ससुराल जा रहे दलित हरिओम को संदिग्ध समझा गया। गाँव वालों ने उसे एक ढाबे के पास रोका और पहुँचने से कुछ किलोमीटर पहले ही दलित युवक को ड्रोन चोरी के मामले में भीड़ ने पीट-पीटकर जान से मार डाल दिया। वही अब मृतक युवक हरिओम के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से नए चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
मौत के एक सप्ताह बाद नया खुलासा
दरअसल यह मामला रायबरेली (Raebareli) के ऊंचाहार थाना (Unchahar Police Station) क्षेत्र का है जहां फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले हरिओम पासवान को केवल ड्रोन चोर होने के शक में भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला, जबकि युवक अपने ससुराल दांडेपुर जमुनापुर (Dandepur Jamunapur) अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था।
मृतक हरिओम पासवान मानसिक रूप से थोड़ा बीमार था। लेकिन भीड़ ने उस पर ड्रोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे लाठी डंडो और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 अक्टूबर को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें युवक पिटाई के दौरान राहुल गांधी का नाम लेता है।
मृतक को लगातार 8 घंटे तक मारा
हालाँकि भीड़ ने मृतक युवक से उसका नाम और पता पूछा, उसने बता भी दिया, लेकिन वे उस पर हमला करते रहे। पीड़ित ग्रामीणों के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने बेल्ट लात-घुसो से मरना शुरू कर दिया और ये मरना तब तक नहीं रुका जब तक कि दलित युवक हरिओम की जान नहीं चले गयी।
वही इस पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में में पता चला की मृतक को लगातार 8 घंटे तक मारा करीब रात आठ बजे से सुबह के 4 बजे तक उसके साथ मारपीट की गयी। और जब हरिओम की जान निकल गयी तो मौके से सभी फरार हो गए।
आरोपियों से पूछताछ जारी
वही पुलिस ने इस ममाले में अभी तक 5 आरोपी समेत 3 पुलिसवालो को निलंबित किया और वायरल विडियो के आधार पर बाकि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रहीं है। इसके अलवा सीओं (SEO) गिरिराज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कई लोगो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सारे आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।
गुप्तांगों को भी लाठियों से कुचला
पिटाई के बाद हरिओम आठ घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन किसी भी गाँववाले, चाहे वह बुज़ुर्ग हों या महिलाएँ, ने उस पर ज़रा भी दया नहीं दिखाई, जबकि वह बार-बार भीड़ से अपनी जान बख्शने की गुहार लगाता रहा। हरिओम को पीट रही भीड़ बार-बार पूछ रही थी, “बताओ, तुम्हारे बाकी साथी कहाँ हैं?” यहाँ तक कि हरिओम के गुप्तांगों को भी लाठियों से कुचला गया था। आपको बता दें, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ।



